फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Five Ayurvedic hospitals opened, three have no doctors

Una News: पांच आयुर्वेदिक अस्पताल खोले, तीन में चिकित्सक ही नहीं

Fri, 17 Jan 2025 05:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 05:20 PM IST
विज्ञापन
Five Ayurvedic hospitals opened, three have no doctors
लोगों को नहीं मिल पा रहीं स्वास्थ्य सुविधाएं
विज्ञापन

विभाग ने उच्च अधिकारियों से चिकित्सकों की तैनाती की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में पांच आयुर्वेदिक अस्पतालों में से तीन का संचालन सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। इन तीन अस्पतालों में चिकित्सक न होने के चलते क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन अस्पतालों में चिकित्सकों की तैनाती को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया है, लेकिन इस मांग पर अभी तक विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों तक बेहतर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने के लिए आयुष विभाग की तरफ से जिलेभर में पांच आयुर्वेदिक अस्पतालों को स्थापित किया गया है। इनमें जिला आयुर्वेदिक अस्पताल ऊना, आयुर्वेदिक अस्पताल ईसपुर, आयुर्वेदिक अस्पताल तलमेहड़ा, आयुर्वेदिक अस्पताल जोह और आयुर्वेदिक अस्पताल ओयल शामिल हैं। इनमें से जिला आयुर्वेदिक अस्पताल और ईसपुर अस्पताल में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं सुचारू रूप से मिल रही हैं, लेकिन शेष बचे तीन अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों को नहीं मिल पा रही हैं। इसके चलते आयुष विभाग की तरफ से चलाई जाने वाले विभिन्न लाभकारी योजनाएं लोगों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। इन तीन अस्पतालों में चिकित्सकों की तैनाती न होने के कारण लोगों को क्षेत्र के अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। यह तीनों अस्पताल दस बेड की क्षमता वाले हैं लेकिन स्टाफ की कमी के चलते मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में अधिकतर लोगों को जिला आयुर्वेदिक अस्पताल का ही रुख करना पड़ रहा है। आयुष विभाग की तरफ से इन अस्पतालों के सुचारु संचालन को लेकर स्टाफ की कमी काफी समय से खल रही है। ऐसे में लाखों रुपये खर्च कर स्थापित किए गए अस्पताल जनता को कोई लाभ देने में नाकाम साबित हो रहे हैं। इन तीन अस्पतालों में फार्मासिस्ट सहित अन्य स्टाफ की तैनाती तो है लेकिन आलम यह है कि चिकित्सक न होने के चलते लोग इन अस्पतालों का रुख भी नहीं करते हैं। ऐसे में दिन भर इन अस्पतालों में इक्का-दुक्का लोग ही पहुंचते हैं।


कोट्स
जिले के तीन आयुर्वेदिक अस्पतालों में चिकित्सकों की तैनाती न होने से सुचारु रूप से यहां स्वास्थ्य सुविधाओं का संचालन नहीं हो पा रहा है। इसे लेकर उच्च अधिकारियों को कई बार सूचित किया गया है। इस पर आगामी प्रक्रिया विभाग के स्तर पर ही होगी।
विज्ञापन

डाॅ. किरण शर्मा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed