फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   First the shadow darkened then the rain rolled down the mercury

वीरवार सुबह छा गया अंधेरा, बारिश से लुढ़का पारा

Thu, 24 Jun 2021 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
First the shadow darkened then the rain rolled down the mercury
ऊना में बारिश के बीच स्कूटी पर जाती माहिलाएं। - फोटो : Una
ऊना। जिले में वीरवार सुबह घने बादल छाने से रात की तरह अंधेरा हो गया। इसके बाद हुई बारिश से जिले के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। जिला भर में हुई बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की है। किसानों के लिए बारिश फायदेमंद बताई जा रही है।
विज्ञापन

वीरवार सुबह करीब नौ बजे आसमान में घने बादल छा गए। इससे रात की तरह अंधेरा हो गया। चालकों को गाड़ियों की लाइटें जलाकर चलना पड़ा। बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की गई। बारिश से जहां अधिकतम तापमान में गिरावट आई वहीं लोगों को उमस से राहत भी मिली। बता दें कि बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था जबकि वीरवार का अधिकतम तापमान 34.02 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह बुधवार से पांच डिग्री कम है। जिले के अंब, हरोली, बंगाणा, गगरेट में बारिश से लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अनुसार बारिश से मक्की और धान की फसल को लाभ मिलेगा। जिन किसानों ने बिजाई नहीं की है उनके लिए भी खेतों में पर्याप्त नमी मिल गई है। मौसम विभाग शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ के चलते वीरवार सुबह बारिश हुई। आगामी दिनों में और बारिश की संभावना। कृषि उपनिदेशक अतुल डोगरा ने बताया कि यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed