फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   First small scale industry established in Behad Kanshi, 20 people got employment

Una News: बेहड़ कांशी में पहला लघु उद्योग स्थापित, 20 लोगों को मिला रोजगार

Thu, 16 Jan 2025 04:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 04:59 PM IST
विज्ञापन
First small scale industry established in Behad Kanshi, 20 people got employment
पंचायत ने उद्योग का विस्तार करने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। बेहड़ जसवां पंचायत के अंतर्गत गांव बेहड़ कांशी में पहला लघु उद्योग स्थापित हुआ है। क्षेत्र के 40 किलोमीटर के दायरे में यह पहला उद्योग है। यहां एक छत के नीचे पतल, डोना, स्लीपर के अलावा कंटीली तारें तैयार की जाएंगी। साथ में कम से कम बीस लोगों को रोजगार दिया गया है। उद्योग के मालिक संजीव कुमार का कहना है कि अभी छोटे स्तर पर उद्योग को शुरू किया है। भविष्य में उद्योग का बड़े स्तर पर विस्तार किया जाएगा और लोगों को सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ में लोगों को पशुओं से फसल को बचाने के लिए कम रेट पर कांटेदार तार उपलब्ध करवाए जाएंगे।

पंचायत प्रधान नीलम कुमारी का कहना है कि इस उद्योग का पंचायत में लगना गर्व की बात है। लोगों को रोजगार उपलब्ध हुआ है। युवाओं को स्वरोजगार के साथ जोड़ने से जहां घरद्वार पर रोजगार मिलेगा वहीं बेरोजगारी की दिशा में इस तरह के उद्योग लगने से स्थानीय हाथों को भी काम मिलेगा। उन्होंने उद्योग मालिक संजीव कुमार को बधाई दी और भविष्य में इसका विस्तार करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विपन हाकम, गुरदीप, कपिल शर्मा के अलावा सभी पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed