फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Firoz Khan of Aloh has not forgotten his ancestral craft.

Una News: अलोह के फिरोज खान नहीं भूले पुश्तैनी हुनर

Thu, 10 Sep 2026 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 10 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Firoz Khan of Aloh has not forgotten his ancestral craft.
ऊना। आधुनिकता के इस दौर में जहां खेती के अधिकांश काम मशीनों के सहारे होने लगे हैं, वहीं चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अलोह गांव निवासी फिरोज खान आज भी अपनी सदियों पुरानी कृषि परंपरा को जिंदा रखे हुए हैं।
विज्ञापन

मक्की की कटाई के सीजन के लिए वह आज भी अपने हाथों से बगड़ घास की रस्सियां तैयार कर फसल को संभालते हैं। फिरोज खान बताते हैं कि जब से उन्होंने होश संभाला है, तब से वह इसी पारंपरिक तरीके से बगड़ घस की रस्सियां बनाते आ रहे हैं।
विज्ञापन

उनके लिए यह महज खेती का काम नहीं बल्कि उनके बुजुर्गों से मिली पुश्तैनी विरासत और ग्रामीण जीवन की पहचान है। कभी गांवों में मक्की की कटाई के दौरान बगड़ घास की रस्सियां बनाना आम बात हुआ करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों में किसान और परिवार के सदस्य मिलकर रस्सियां तैयार करते और इसी के सहारे फसल को संभालने का काम करते थे, लेकिन समय बदला और खेती में आधुनिक तकनीक व मशीनों का चलन बढ़ता गया। इसके साथ ही ऐसे पारंपरिक हुनर भी धीरे-धीरे कम होते चले गए।
अब दुकानों पर मशीनों से तैयार रस्सियां मौजूद हैं। ऐसे समय में फिरोज खान का आज भी अपने हाथों से बगड़ की रस्सियां तैयार करना पुरानी यादों को ताजा करने के साथ-साथ हमारी कृषि संस्कृति को भी जीवंत करता है।

उनका कहना है कि आधुनिक साधनों का अपना महत्व है, लेकिन अपनी पुरानी परंपराओं और हुनर को भूलना नहीं चाहिए। अलोह में मक्की के कटाई कार्य के लिए फिरोज खान को बगड़ की रस्सियां तैयार करते देख ग्रामीण भी पुराने समय को याद कर रहे हैं।
बदलते दौर में उनका यह प्रयास नई पीढ़ी के लिए संदेश देता है कि तरक्की के साथ अपनी जड़ों और पुश्तैनी हुनर को संभालकर रखना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed