{"_id":"62191d2da0d3201bfa37676f","slug":"firecracker-factory-operator-still-at-large-from-una-police-sit-investigation-continues-una-news-sml400790663","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी संचालक पुलिस गिरफ्त से दूर, एसआईटी की जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी संचालक पुलिस गिरफ्त से दूर, एसआईटी की जांच जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हरोली उपमंडल के बाथू स्थित अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए हादसे को लेकर एसआईटी की जांच जारी है। हालांकि, अभी तक फैक्टरी का संचालक पुलिस गिरफ्त से दूर है। कई राज्यों में दबिश देने के बावजूद पुलिस के हाथ तीन दिन से खाली हैं।
पुलिस अभी तक इस मामले में एक ही गिरफ्तारी कर पाई है। मामले में पुलिस आरोपी मैनेजर से पूछताछ कर रही है, लेकिन संचालक तक अभी नहीं पहुंच पाई है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस लगातार इस मामले में मुख्य आरोपियों को दबोचने के लिए पड़ोसी राज्य में दबिश दे रही है, लेकिन शातिर भूमिगत हो गए हैं। दिल्ली व मेरठ की गलियों में पुलिस शातिरों को ढूंढ रही है और वहीं डेरा डाले हुए हैं। शातिरों तक पहुंचने के लिए पुलिस तकनीकी जांच का भी सहारा ले रही है।
उधर, शुक्रवार को पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए। जिनसे फैक्टरी को लेकर सभी प्रकार जानकारी हासिल की गई। घटना के दौरान हुई चीजों के बारे में भी पूछताछ की गई। पुलिस घायलों से फैक्टरी संचालकों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्तार आरोपी मैनेजर से भी इस मामले में शामिल सभी लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। इस मामले में आरोपी मैनेजर एक मुख्य कड़ी साबित हो सकता है, क्योंकि आरोपी दोनों फैक्टरी की बिलिंग व अन्य कामकाज देखता था। इस मामले में एसआईटी के सदस्य किसी भी तरह की टिप्पणी करने से बच रही है।