{"_id":"627800f36db97e7d3472b768","slug":"fire-in-grocery-store-loss-of-lakhs-una-news-sml408198344","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियाना स्टोर में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियाना स्टोर में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
नंगल में आग लगने से जल कर राख हुई दुकान।संवाद
- फोटो : Una
किराना स्टोर में लगी आग, लाखों का नुकसान
नया नंगल के सेक्टर दो बाजार की घटना, साथ लगती दुकान में लगे पंखे भी पिघले
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल। नया नंगल के सेक्टर दो बाजार में पुरी स्टोर नामक किराना एवं पंसारी की दुकान में शनिवार देर रात आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में दुकान मालिक को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
घटना की सूचना मिलने पर नंगल नगर कौंसिल, बीबीएमबी और एनएफएल दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सब जलकर राख हो गया था। आग इतनी भयानक थी कि दुकान के साथ पड़ोसी दुकानदारों के बरामदों में लगे पंखे भी पिघल गए।
दुकान मालिक अजय प्रसाद ने बताया कि हर रोज की तरह वे शनिवार रात को लगभग 10:30 बजे दुकान बंद कर अपने घर गए। कहा कि उनका घर भी दुकान की ऊपर वाली मंजिल पर है। कुछ देर में बिजली के तारों में स्पार्किंग हुई और अचानक आग लग गई। इससे पहले वे कुछ समझ पाते आग पूरी दुकान में फैल गई। गनीमत रही कि दुकान की ऊपरी मंजिल तक आग नहीं पहुंची।
विज्ञापन
पड़ोसी दुकानदार ने कहा कि इस आग का असर उनकी दुकानों पर भी पड़ा है। कहा कि धुएं से उनकी दुकानें पुरी तरह काली हो चुकी हैं और पंखे भी आग के कारण क्षतिग्रस्त हुए हैं।