{"_id":"0a3ee32516613b75501ddfba7ceca92e","slug":"fire-hindi-news-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूरों की दस झुग्गियां राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी मजदूरों की दस झुग्गियां राख
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के समूरकलां में स्थित प्रवासी मजदूरों की करीब दस झुग्गियां आग की भेंट चढ़ गईं। घटना में करीब पचास हजार का नुकसान आंका जा रहा है। दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया और साथ लगती अन्य झुग्गियों को आग की चपेट में आने से बचा लिया।
विज्ञापन
अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर समूर कलां में स्थित मजदूर की एक झुग्गी में आग लग गई। हवा के चलते साथ लगती अन्य नौ झुग्गियों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देख लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद लोगों ने फौरन दमकल विभाग को सूचित किया। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग ऊना को दी। विभाग की ओर से फायर अफसर रोशन लाल ने टीम सहित मौके पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के अधिकारी रोशन लाल ने बताया कि घटना में करीब दस झुग्गियां जलकर राख हो गईं। करीब 50 हजार रुपये का नुकसान आंका जा रहा है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन