फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fire broke out near the coal plant in Banroh, burning generator sets and wiring.

Una News: बनरोह में कोल प्लांट के समीप लगी आग, जनरेटर सेट और वायरिंग जली

Mon, 19 Jan 2026 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out near the coal plant in Banroh, burning generator sets and wiring.
रविवार दोपहर बरनोह में लगी आग को पर काबू पाते अ​ग्निशमन विभाग  के कर्मचारी। संवाद
अग्निशमन विभाग ने बुझाई आग, दस हजार का नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बनरोह क्षेत्र में कोल प्लांट के समीप जंगल में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से वहां लगा जनरेटर सेट और उससे जुड़ी वायरिंग जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

अगर आग पर समय रहते काबू न पाया गया होता तो नुकसान अधिक होना था। लेकिन समय रहते अग्निशमन कर्मियों की सक्रियता से बड़ा हादसा टल गया। घटना में करीब 10 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए फायर स्टेशन अधिकारी ऊना सुरेश कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाकर लाखों का नुकसान होने से बचाया गया। इस घटना में करीब दस हजार रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed