फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fire broke out in the furnace of salty industry, one burnt

Una News: नमकीन के उद्योग में डीजल भट्ठी से भड़की आग, एक कामगार झुलसा

Thu, 15 Feb 2024 01:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 15 Feb 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the furnace of salty industry, one burnt
कुरियाला में आग से राख हुए सामान।संवाद
ऊना। नजदीकी कुरियाला में नमकीन उद्योग में डीजल भट्ठी से अचानक आग भड़क गई। आग की लपटों पर काबू पाने के प्रयास में कामगार करीब 25 फीसदी तक झुलस गया। घायल कामगार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि समय रहते अग्निशमन केंद्र ऊना की टीम ने आग की लपटों पर समय पर काबू पा लिया गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर के समय ऊना से सटे कुरियाला स्थित उद्योग में दो मजदूर नमकीन बनाने के काम में जुटे थे। इसी बीच यहां डीजल भट्ठी से निकली चिंगारी ने पास में ही तेल के ड्रम को अपनी चपेट में ले लिया और एकाएक आग फैल गई। इस बीच दोनों कामगारों ने आग बुझाने के प्रयास किया तो 42 वर्षीय महराज आलम मूल निवासी चंगी बस्ती किशनगढ़ बिहार झुलस गया। दूसरा मजदूर बाल बाल बचा।
विज्ञापन

उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन केंद्र ऊना के प्रभारी नितिन धीमान, सब फायरमैन सुरेश कुमार, अग्रणी प्रशामक सुभाष, प्रशामक हैप्पी और चालक गुरभाग सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। इसके बाद आग की लपटों पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक उद्योग में पड़ी दो मसाले बोरी एवं डीजल जल चुका था। घटना में आसपास पड़े डिब्बों सहित कुछ सामान भी जल गया है। बताया जा रहा है कि उद्योग में कुल चार कामगार हैं। इनमें से दो घर गए हुए थे और बुधवार को दो ही कामगार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अग्निशमन अधिकारी नितिन धीमान ने बताया कि दोपहर 02:50 बजे करीब आग लगने की घटना की सूचना मिली। मौके पर आग की लपटों पर काबू पाया गया है। इसमें करीब 50 हजार रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। घटना में 10 लाख रुपये की संपत्ति को राख होने से बचा लिया गया है।


आग बुझाने के प्रयास में एक कामगार करीब 25 प्रतिशत झुलसा है। पुलिस मामले में अभी कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस आग लगने के कारणों पता लगाने में जुट गई है।
-संजीव भाटिया, एएसपी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed