{"_id":"6552163fb119826d85000995","slug":"fir-filed-one-month-after-the-theft-incident-una-news-c-93-1-una1001-11403-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चोरी की वारदात के एक महीने बाद एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चोरी की वारदात के एक महीने बाद एफआईआर
Tue, 14 Nov 2023 05:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 14 Nov 2023 05:56 AM IST
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत कोटला कलां के एक घर में 11 अक्तूबर को हुई चोरी की वारदात के मामले में अब जाकर एफआईआर दर्ज हुई है। मामले में पुलिस ने शिकायतकर्ताओं के संदेह के आधार पर स्थानीय कई लोगों को पूछताछ के लिए तलब भी किया था। आखिरकार पुलिस ने एक माह बाद शनिवार को मामले में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि 11 अक्तूबर की रात कोटला कलां में एक घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने सोने के आभूषणों सहित नकदी पर हाथ साफ कर लिया था। चोरी की घटना में शातिरों ने करीब 90 हजार रुपये का चपत मकान मालिकों को लगाई थी। चोरी की घटना की सूचना के बाद ऊना पुलिस ने मौके पर पहुंच पीड़ित परिवार सदस्यों के बयान दर्ज किए थे।
पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खगाली थी। मामले में शिकायतकर्ता कोटला कलां के वार्ड पांच निवासी शतमजीव वशिष्ठ ने बताया कि 11 अक्तूबर को किसी काम के चलते घर से बाहर गए थे। घर पर कोई नहीं था। लौटने पर पाया कि घर का ताला टूटा हुआ और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
शतमजीव वशिष्ट ने बताया कि अज्ञात शातिरों ने अलमारी में रखे सोने की चैनी, टॉप्स, तीन विष्णु मूर्तियां सहित चांदी के तीन छल्ले चुराकर लग गए। इतना हीं नहीं अलमारी में रखे नौ हजार रुपये भी चुरा ले गए। शतमजीव वशिष्ट ने बताया कि शतिर घर से 90 हजार के सामान का चुरा ले गए हैं। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। मामला में जांच की जा रही है। संवाद