फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Financial assistance of Rs 2 lakh will be given for marriage: Kanwar

विवाह के लिए मिलेगी दो लाख की आर्थिक सहायता : कंवर

Fri, 18 Oct 2024 02:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 18 Oct 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Financial assistance of Rs 2 lakh will be given for marriage: Kanwar
कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा जरुरतमंद महिलाओं को वॉशिंग मशीनें भी वितरित करते हुए।स्रोत विभाग
श्रमिकों को वितरित किए विभिन्न उपकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड का शिविर कुटलैहड़ में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इसके अलावा कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मनरेगा के तहत वर्ष में 100 दिन पूरे करने वाले 158 मजदूरों को विशेष उपकरण दिए। कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि हिमाचल सरकार ने पंजीकृत कामगारों और आश्रित बच्चों के विवाह के लिए प्रदान की जाने वाली सहायता राशि को 51 हजार से बढ़ाकर 2 लाख रुपये करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा लाभार्थियों के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए भी समुचित वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर पंचायत में एकल नारी को अपना पक्का मकान बनाने के लिए 4 लाख रुपये की सहायता राशि का प्रावधान किया है। उन्होंने सभी कामगारों से बोर्ड के साथ पंजीकरण कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि श्रमिक कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण करवाने के लिए भवन एवं अन्य निर्माण कार्य मे कार्यरत श्रमिकों की आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा उनके लिए पिछले 12 माह में काम किया होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

पंजीकरण के लिए कामगार को सम्बंधित जिला श्रम अधिकारी के कार्यालय मे आधार कार्ड, बैंक पास बुक की प्रति, राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर की प्रति तथा 2 पासपोर्ट फोटो व 90 दिनों का कार्य का सर्टिफिकेट श्रम कल्याण अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत करने होंगे। इस दौरान नरदेव सिंह कंवर ने पीजीआई सैटेलाइट सेंटर में श्रमिक कल्याण बोर्ड से पंजीकृत 158 श्रमिक कार्ड वितरित किए। इसके अलावा ग्रामीणों को 150 परिवारों को इंडक्शन चूल्हे और 8 वॉशिंग मशीनें भी वितरित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed