{"_id":"6772a335010dd4042d009d0b","slug":"fighting-between-two-parties-at-a-religious-place-cross-case-registered-una-news-c-93-1-una1002-142242-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: धार्मिक स्थल पर दो पक्षों में हुई मारपीट, क्रॉस केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: धार्मिक स्थल पर दो पक्षों में हुई मारपीट, क्रॉस केस दर्ज
Tue, 31 Dec 2024 07:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 31 Dec 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत एक धार्मिक स्थल पर विवाद के बाद दो पक्षों की ओर से मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए शिकायतें दर्ज करवाई हैं।
पुलिस थाना अंब में दी शिकायत में ग्राम पंचायत सूरी के प्रधान कुलदीप ने कहा कि कुछ लोग पीर बाबा के मंदिर में गेट बंद करके बैठे थे। उन्होंने इसकी शिकायत दी तो पुलिस के दो अधिकारी वहां पहुंचे, जिसके बाद गेट खोला। इसके बाद 19 लोग मंदिर में घुस आए। इनमें 15 पुरुष और चार महिलाएं शामिल थीं।
पंचायत प्रधान का आरोप है कि इन लोगों ने उनपर हमला कर दिया। जब उनकी पत्नी और बेटे ने बचाव करने की कोशिश की तो उनके साथ ही मारपीट की गई। प्रधान ने आरोप लगाया कि आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मंदिर पर कब्जा करने के लिए हिंसा कर रहे थे। मामले में पंचायत प्रधान कुलदीप और उनके परिवार की अंब अस्पताल में मेडिकल जांच करवाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, प्रताप सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी ग्राम पंचायत सूरी ने भी मामले में पुलिस को शिकायत दी है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि रविवार शाम को वह पीर बाबा के मंदिर में माथा टेकने गया था। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रधान कुलदीप और अन्य 21 लोग, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने प्रताप सिंह और उनके परिवार की मेडिकल जांच करवाई है। इसके बाद मामला दर्ज कर लिया है।
एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद