{"_id":"5e6133978ebc3eeada444d63","slug":"fight-una-news-sml326662594","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना बस अड्डे में ही लड़ गए पति-पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना बस अड्डे में ही लड़ गए पति-पत्नी
विज्ञापन
ऊना। आईएसबीटी ऊना में वीरवार को पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच कोर्ट में केस चल रहा है। कोर्ट के बाद जब दोनों बस अड्डे पहुंचे तो दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। पति-पत्नी की लड़ाई में दोनों पक्षों के अन्य रिश्तेदार भी एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। दोनों पक्षों में हुए हाई वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए बस अड्डे में लोगों का भी खूब जमावड़ा लग गया लेकिन कोई भी इन्हें छुड़ाने के लिए आगे नहीं आया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग-अलग किया और मामला शांत करवाया।
जिले के एक गांव की महिला नीरु देवी की शादी 10 वर्ष पहले ऊना के राजेश कुमार से हुई थी। शादी के करीब सात वर्ष बाद दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला तलाक तक पहुंच गया। दोनो पक्षों में चल रहे विवाद को लेकर अदालत में केस चल रहा है। पति-पत्नी तलाक मामले की सुनवाई के लिए वीरवार को कोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट से निकलने के बाद पति-पत्नी अपने-अपने रिश्तेदारों के साथ ऊना बस स्टैंड पहुंचे। यहां दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत करवाया।
इस मारपीट में घायल महिला का आरोप है कि पति ने उसके साथ मारपीट की। इसके अलावा पति का आरोप है पत्नी के साथ आए दो अन्य लोगों ने उसके और उसके साथ आए बुजुर्ग के साथ मारपीट की। डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।