फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fight

चार लोगों ने मामा, भांजे और साले को पीटा

Mon, 16 Dec 2019 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Fight
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी के वन वनसेहड़ा में रविवार रात साढ़े आठ बजे के करीब चार लोगों ने मामा, भांजे और भांजे के साले के साथ मारपीट की। रात को हुई मारपीट में मामा, भांजा और साला तीनों घायल हुए हैं। पुलिस ने मारपीट करने वाले चारों युवकों को हिरासत में लेकर इनके खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। मारपीट करने वाले लोगों में एक युवक धलवाड़ी पानी के टैंक पर पंप ऑपरेटर है।
विज्ञापन

मुकेश कुमार पुत्र सोमराज निवासी कालू दी बड़ ने बताया कि वह बहन संतोष कुमारी के घर वन वनसेहड़ा आया था। वे मोटरसाइकल से रविवार शाम छह बजे के करीब भांजे अंकुश और उसके साले राहुल के साथ रिंगसेरामनी का सामान लेने जल्लो दी बड़ गए। मुकेश कुमार ने बताया कि जब वे तीनों सामान लेने के बाद वापस वन वनसेहड़ा आए तो उसके भांजे अंकुश ने बताया कि उसका मोबाइल फोन कहीं गिर गया है। जिसको ढूंढने वे वापस जल्लो दी बड़ आए, लेकिन उन्हें मोबाइल नहीं मिला तभी भांजे अंकुश ने बताया कि उसका मोबाइल फोन मिल गया है। इस दौरान जब मामा भांजा व उसका साला तीनों धलवाड़ी वाटर स्कीम के पास आपस में बातें कर रहे थे तो इसी दौरान टैंक के ऊपर से चार लोग आए वे शिकायतकर्ता के भांजे व साले के साथ बदतमीजी व मारपीट पर उतारू हो गए। इसी दौरान जब उसने इन्हें बचाने की कोशिश की तो चारों लोग उसके साथ भी मारपीट करने पर उतारू हो गए। मारपीट की इस घटना में शोर-शराबे के चलते अंकुश के पिता व गांव के अन्य लोग मौके पर आ गए। अंधेरे का फायदा उठाकर मारपीट करने वालों में तीन लोग तो मौके से फरार हो गए। लेकिन एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार को चारों लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं 341, 323, 504, 34 आईपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मारपीट करने वाले युवकों की पहचान सन्नी कुमार पुत्र बलवीर सिंह निवासी गिंडपुर मलौन, सौरभ राणा पुत्र रविंद्र सिंह, निवासी उझे तहसील जसवां, जिला कांगड़ा, अंशु जौड़वड़, अक्षय कुमार बाथू रोड जौड़वड़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed