फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   fifty huts burnt in fire, heavy loss

अग्निकांड में पचास झुग्गियां राख

Mon, 16 May 2016 06:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Mon, 16 May 2016 06:31 PM IST
विज्ञापन
fifty huts burnt in fire, heavy loss
अाग की भंट चढ़े अपने अाशियाने को देख कर विलाप करती बच्ची। - फोटो : अमर उजाला

अभी जिले के बाथड़ी और बणे दी हट्टी में प्रवासियों की झुग्गियों में भड़की आग बुझी भी नहीं थी कि अगले ही दिन घालुवाल पुल के पास करीब पचास और झुग्गियां आग की भेंट चढ़ गईं। अग्निकांड में मजदूरों की करीब 40 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य कीमती सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। घटना में लाखों रुपयों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। दोपहर बाद हुई घटना से लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर दर्जनों लोग एकत्रित हो गए। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर घालुवाल पुल के समीप स्थित प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं। इससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


घटना के समय मजदूर काम पर गए हुए थे। भीषण आग को देखते हुए स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और आग को बुझाने में जुट गए, लेकिन कड़कती धूप और आग की भीषण लपटों की तपिश के आगे लोगों की एक न चली। इसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग के अधिकारी सरवण कुमार, सुभाष चंद, करतार चंद, तिलक राज, गुरनैल सिंह, विजय कुमार, लजिंद्र, वीरेंद्र कुमार और मनोहर कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की घटना में राज कुमार की झुग्गी एवं उसमें रखी 20 हजार की नकदी जलकर राख हो गए। वहीं, रामपाल के 10 हजार, लटूरी के 10 हजार सहित अन्य प्रवासी मजदूरों की झुग्गी सहित अंदर रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। दमकल विभाग के प्रभारी सरवण कुमार ने बताया कि आग की सूचना पर दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।  
विज्ञापन


600 क्विंटल तूड़ी स्वाह
अग्निकांड में झुग्गी के समीप बसाल निवासी अश्वनी कुमार का तूड़ी का गोदाम था। इसमें करीब 600 क्विंटल तूड़ी भरी हुई थी। गोदाम में आग लगने से तूड़ी भी जलकर राख हो गई। आग की घटना में अश्वनी कुमार को भी भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed