फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fencing will be installed around the pond in Raipur-Sahora

Una News: रायपुर-सहोड़ा में तालाब के चारों ओर लगेगी फैंसिंग

Sat, 13 Apr 2024 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 13 Apr 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Fencing will be installed around the pond in Raipur-Sahora
रायपुर में तालाब में डूबने से बच्चों की मौत के बाद परिजनों से मिलने पहुंचे उपायुक्त ऊना। संवाद
विभाग को दिए निर्देश, रायपुर-सहोड़ा घटना के पीड़ित परिवारों से मिले उपायुक्त
विज्ञापन

ऊना। उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को रायपुर-सहोड़ा में हुई दुर्घटना स्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मिले और अपनी संवेदना जताई। प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। उपायुक्त ने बताया कि प्रभावित परिवारों को फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। उन्होंने कहा कि रेवेन्यू प्रबंधन सिस्टम के तहत दस्तावेज पूर्ण होने पर जो मुआवज़ा बनेगा, वे भी प्रभावित परिवारों को प्रदान कर दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित बीडीओ को जन सुरक्षा की दृष्टि से तालाब के चारों ओर फैंसिंग लगाने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। बता दें कि बीते रविवार को रायपुर-सहोड़ां में आठ से 11 वर्ष आयु वर्ग के तीन प्रवासी बच्चों की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई थी। उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के सम्भल इलाके के निवासी के तौर पर हुई है, जो कि कामकाज़ के सिलसिले में यहां रह रहे थे। इस अवसर पर तहसीलदार शिखा राणा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed