फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Female leopard rescued and given treatment in Baul hospital

Una News: मादा तेंदुए को रेस्क्यू कर बौल अस्पताल में दिया उपचार

Sun, 01 Dec 2024 08:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
Female leopard rescued and given treatment in Baul hospital
बुहाणा के समीप मादा तेंदुए को वन विभाग ने पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र की रामगढ़ धार रेंज के तहत पड़ती धनेत बीट के तहत बुहाणा सड़क के नजदीक फेंसिंग तार में फंसकर घायल हुए मादा तेंदुए को वन विभाग ने रेस्क्यू किया। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इस मामले की सूचना पाकर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस अवसर पर रामगढ़ धार रेंज अधिकारी राहुल ठाकुर, बीओ विकास कौशल, ध्यूसंर बीट फोरेस्ट गार्ड ब्रजेश राणा, चौकीमन्यार बीट फोरेस्ट गार्ड तरसेम लाल, अमरोह बीट फोरेस्ट गार्ड कमलजीत सिंह, फोरेस्ट गार्ड रोहित ऊना सहित अन्य टीम सदस्यों ने मौके पर पहुंच कर आस-पास के क्षेत्र को सुरक्षित किया। डॉ. अमित शर्मा की अध्यक्षता में मादा तेंदुए को टीम के सदस्यों के सहयोग से बौल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। जिला ऊना डीएफओ सुशील राणा ने बताया कि वन विभाग की टीम के सदस्यों ने रेस्क्यू कर तेंदुए को बौल अस्पताल में उपचार के लिए सुरक्षित पहुंचा दिया गया है। जहां पर मादा तेंदुआ पुरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed