फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fearing defeat, government running away from panchayat elections: Bhutto

हार के डर से पंचायत चुनाव से भाग रही सरकार : भुट्टो

Fri, 09 Jan 2026 05:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
Fearing defeat, government running away from panchayat elections: Bhutto
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने उच्च न्यायालय की ओर से राज्य में पंचायत चुनाव को लेकर दिए गए फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय का यह निर्णय लोकतंत्र को मजबूत करने वाला है और इससे स्पष्ट हो गया है कि पंचायत चुनाव को टालने की राज्य सरकार की मंशा सही नहीं थी।
विज्ञापन

अब सरकार को बिना किसी देरी के पंचायत चुनाव का शेड्यूल जारी करना चाहिए। भुट्टो ने कहा कि सुक्खू सरकार अपने तीन वर्षों के कार्यकाल में पूरी तरह विफल साबित हुई है। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जानबूझकर पंचायत चुनाव में देरी कर रही है, क्योंकि उसे जमीन स्तर पर अपनी हार साफ नजर आ रही है। उन्होंने मांग की कि सुक्खू सरकार तुरंत पंचायत चुनाव करवाने की घोषणा करे ताकि प्रदेश की जनता को लोक तांत्रिक अधिकार मिल सकें। अब अगर चुनाव कराए जाएंगे, तो भी कांग्रेस की हार तय है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़, सतीश धीमान व सुमित वशिष्ठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed