फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Father wandering for two years to investigate son's death

Una News: दो साल से बेटे की मौत की जांच के लिए भटक रहा पिता

Tue, 10 Sep 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Father wandering for two years to investigate son's death
प्रदेश सरकार से की सीबीआई जांच की मांग
विज्ञापन

मौत के दो वर्ष होने पर बेटे को दी श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हरोली के घालुवाल लोअर सलोह निवासी कुलदीप जसवाल बेटे की मौत के ठीक दो वर्ष बाद भी न्याय की गुहार के लिए भटक रहे हैं। बेटे की मौत मामले में पुलिस कार्रवाई एवं सरकार की अनदेखी से खफा पिता ने सीबीआई से जांच की मांग की है। कुलदीप जसवाल का आरोप है कि ठीक दो साल पूर्व 10 सितंबर को ही उनके बेटे राजन जसवाल की सुनियोजित ढंग से मौत को सड़क हादसे में मौत करार दिया जा रहा है। ऊना-संतोषगढ़ मार्ग स्थित कुठारकलां एवं आवादा बराना की सीमा पर सड़क किनारे खेतों में उनकी कार हादसाग्रस्त मिली थी। 11 सितंबर 2022 को उन्हें इस हादसे के बारे में बताया गया। हादसे में राजन जसवाल के अलावा चार अन्य युवाओं की मौत भी हो गई थी। पुलिस ने मौत के कारणों में कार के दुर्घटनाग्रस्त होकर एक मोबाइल कंपनी के खंभे से टकराकर पांच फुट खेत में गिरकर मौत की मुख्य वजह बताई। जिस प्रकार बेटे राजन जसवाल को चंडीगढ़ से कुछ लोगों की ओर से बुलाया गया और घर पहुंचने पर उसे वहां से कार में कुछ लोग लेकर चले गए। हादसे से पूर्व हुआ घटनाक्रम सुनियोजित मौत की साजिश की ओर इशारा करती है। दो वर्ष से प्रदेश सरकार से सीबीआई जांच की गुहार लगाई जा रही है। ई समाधान पर शिकायत दर्ज करने के बावजूद समाधान की फाइल यहां वहां अधिकारियों के पास लंबित है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मामले में हर स्तर पर जांच कराने की बात कही लेकिन वह भी मुंह मोड़ चुके हैं। कुलदीप जसवाल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित सरकार से मांग है कि इस मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए। इससे पहले उन्होंने दिवंगत राजन जसवाल को परिवार सहित श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed