Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Father killed, son injured in road accident

Una News: सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल

Tue, 10 Nov 2026 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Father killed, son injured in road accident
थानाकलां (ऊना)। पुलिस थाना बंगाणा के तहत मझेड़ गांव में हनुमान मंदिर के पास शनिवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका 12 वर्षीय बेटा घायल हो गया। मृतक की पहचान ओम प्रकाश पुत्र गद्दी राम निवासी हरीनगर, डाकघर थाना कलां, तहसील बंगाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में वंश ठाकुर ने बताया कि वह अपने पिता के साथ माता चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेककर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। मझेड़ में हनुमान मंदिर के पास आगे चल रही कार के चालक ने अचानक दाईं ओर कट मारकर ब्रेक लगा दिया। इससे उनके पिता बाइक पर नियंत्रण खो बैठे और मोटरसाइकिल कार के पीछे जा टकराई। इसके बाद बाइक सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर के दौरान ओम प्रकाश का सिर ट्रक में लगे लोहे के एंगल से टकरा गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित थानाकलां की ओर भाग गया। स्थानीय लोगों ने घायल पिता-पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थाना कलां पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान ओम प्रकाश की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच मुख्य आरक्षी जसबीर सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed