फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Farmers should increase their income by adopting diversity in agriculture: DC

कृषि में विविधता अपनाकर किसान बढ़ाएं अपनी आय : डीसी

Wed, 22 Jan 2025 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Farmers should increase their income by adopting diversity in agriculture: DC
अनुसंधान उपकेंद्र अकरोट के अनुसंधान फार्म में किसानों से बातचीत करते उपायुक्त ऊना जतिन लाल। स्र
किसानों ने अनुसंधान फार्म का भ्रमण किया
विज्ञापन

गेहूं, सरसों, आलू पर हो रहे शोध कार्यों की ली जानकारी
उपायुक्त ने किसानों से मिश्रित खेती अपनाने का किया आह्वान
अकरोट के अनुसंधान फार्म में हुआ किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। उपायुक्त जतिन लाल ने किसानों से मिश्रित खेती अपनाने और कृषि में उन्नत तकनीकों का प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कृषि में विविधता अपनाकर किसान अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। वे बुधवार को अनुसंधान उपकेंद्र अकरोट के अनुसंधान फार्म में आयोजित एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के ऊना जिला के अंब उपमंडल में स्थित अनुसंधान उपकेंद्र अकरोट और जिला ऊना के कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। उपायुक्त ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम किसानों को उन्नत तकनीकों और नई पद्धतियों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हो। अनुसंधान केंद्र अकरोट को आलू की किस्मों पर किए जा रहे शोध के लिए कृषि विभाग ऊना की ओर से ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी योजना के तहत एक लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अनुसंधान फार्म का दौरा किया और वहां उत्पादित गेहूं, सरसों, चना, मटर, गोभी, ब्रोकली और आलू जैसी फसलों की गुणवत्ता और शोध कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने अनुसंधान उपकेंद्र अकरोट और कृषि विभाग जिला ऊना की ओर से किसानों के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को नई कृषि संबंधी क्रियाओं, फसलों की बुवाई, देखभाल और कटाई में अपनाई जाने वाली विधियों और प्रक्रियाओं, नवीनतम फसल किस्मों और उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। इससे किसानों को फसल लागत को कम करने और मुनाफा बढ़ाने में सहायता मिलेगी। किसानों ने अनुसंधान फार्म का भ्रमण किया, जहां उन्हें गेहूं, सरसों, चना, मटर, गोभी, ब्रोकली और आलू पर हो रहे शोध कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
विशेषज्ञों ने साझा की महत्वपूर्ण जानकारियां
कार्यक्रम में अनुसंधान उपकेंद्र अकरोट के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. प्रवीण शर्मा ने किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली रोपण सामग्री के महत्व के बारे में जागरूक किया। वहीं, डॉ. सौरव शर्मा ने विभिन्न फसलों की नवीनतम तकनीकों, सस्य क्रियाओं और जलवायु अनुकूल खेती की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में कृषि उपनिदेशक ऊना डॉ. कुलभूषण धीमान, जिला कृषि अधिकारी डॉ. दविंदर कौर, अनुभाग अधिकारी रामकिशन, प्रक्षेत्र सहायक विशाल चंगोत्रा, केवल, रवि, अजय, अजमेर अली, विषयवाद विशेषज्ञ अंब रमेश लाल और किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed