फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Farmers queued up to buy seeds

Una News: बीज की खरीद के लिए लगी किसानों की कतारें

Tue, 12 Nov 2024 01:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 12 Nov 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Farmers queued up to buy seeds
ऊना। रबी सीजन की फसलों की बिजाई की तैयारियों में जुटे किसानों के लिए कृषि विक्रय केंद्रों में बीज पहुंच गए हैं। मगर किसानों को कृषि विक्रय केंद्रों पर बीज खरीदने के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। कई घंटे इंतजार के बाद उन्हें बीज मिल रहे हैं। खंड स्तर पर बिक्री केंद्रों में कम स्टाफ के कारण कई बिना सूचना के ही बंद हो जाते हैं। इससे किसानों को ऊना सब्जी मंडी में पहुंचकर बीज खरीदने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इस रबी सीजन के लिए ऊना जिले में 13,000 क्विंटल गेहूं बीज की मांग की गई है। इसमें से 9000 क्विंटल बीज पहले ही वितरित किए जा चुके हैं। शेष बीज इस सप्ताह तक सभी ब्लॉकों में उपलब्ध कराए जाएंगे। कृषि विभाग द्वारा डीबीडब्ल्यूडी 303, पीबीडब्ल्यूडी 343, डीबीडब्ल्यूडी 187, डीबीडब्ल्यूडी 222 और यूपीबीडब्ल्यू 550 जैसी किस्मों के बीज वितरित किए जा रहे हैं। इसके अलावा बाहरी राज्य से ब्रीडर एचएस 562 बीज मंगाया गया है, जिसे विभाग के फार्मों पर लगाया जाएगा और किसानों को वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

बीज की खरीद करने आए किसानों में सतविंदर सिंह, रमनप्रीत सिंह, सुखदेव, रामपाल ने बताया कि वे बीज की खरीब करने के लिए सुबह 11 बजे ऊना पहुंचे। पहले लंबी कतार में इंतजार किया और फिर औपचारिताएं पूरी करते दोपहर हो गई। कहा कि खंड स्तर पर खुले बीज केंद्र सफेद हाथी हैं। मनमर्जी से खोले और बंद रखे जाते हैं। अधिकतर बार किसानों को खाली चक्कर काटने पड़ते हैं। इसलिए ऊना आकर बीज लेना बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उपनिदेशक कृषि विभाग डॉ. कुलभूषण धीमान ने किसानों से अपील की है कि वे गेहूं की बुवाई से पहले बीज का उपचार अवश्य करें ताकि फसल में बीमारियों का खतरा कम हो सके। इस उद्देश्य के लिए विभाग ने बीज के साथ बविष्टन नामक दवा भी वितरित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed