फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Farmers' hard work ruined... Wheat crop scattered in fields due to rain and storm

Una News: किसानों की मेहनत पर फिरा पानी... बारिश और अंधड़ से खेतों में बिछी गेहूं की फसल

Mon, 01 Apr 2024 04:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 01 Apr 2024 04:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers' hard work ruined... Wheat crop scattered in fields due to rain and storm
कटाई से 15 दिन पहले 60 फीसदी फसल बर्बाद, बिजली बोर्ड को भी 31 लाख रुपये का नुकसान
विज्ञापन

सड़कों और बिजली की तारों पर पेड़ गिरने से यातायात हुआ बाधित, कई इलाकों में दिनभर विद्युत आपूर्ति ठप
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। शुक्रवार देर रात आए अंधड़ और तेज बारिश से गेहूं की फसल और विद्युत बोर्ड को भारी नुकसान हुआ है। जिला की करीब 60 प्रतिशत से अधिक फसल खेतों में बिछ गई है, जिसका सीधा असर फसल की पैदावार पर होगा। वहीं, बिजली की तारें टूटने, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से बिजली बोर्ड के ऊना सर्कल को करीब 31 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार जिला के ऊना, बंगाणा, हरोली, गगरेट, अंब के विभिन्न गांवों में गेहूं की लहलहाती फसल एक रात में ही ढेर हो गई। शुक्रवार रात के समय बेहद तेज चली हवाओं से फसल खेतों में बिछ चुकी है। जिले में करीब 30000 हेक्टेयर जमीन पर गेहूं की फसल उगाई जाती है। बीते दिनों बारिश होने के कारण फसल की वृद्धि अच्छी हुई थी। वहीं, गैरसिंचित इलाकों में भी किसानों को अच्छी पैदावार की आस थी, लेकिन कटाई से मात्र 15 दिन पहले फसल खराब मौसम की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड की विभिन्न डिवीजन में भी खराब मौसम से लाखों का नुकसान हुआ है। इसमें सबसे अधिक नुकसान गगरेट में हुआ। जहां बिजली की तारों, खंभों व ट्रांसफार्मर पर पेड़ गिरने सहित अन्य कारणों से करीब 15 लाख का नुकसान हुआ। गगरेट खंड के एक्सईएन राहुल पुरी ने कहा कि क्षेत्र में शनिवार को दिनभर विद्युत आपूर्ति बाधित रही है, जिसे बहाल करने का कार्य जारी है। इसी प्रकार अंब खंड के एक्सईएन खुशविंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र में विद्युत परियोजनाओं को आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, बंगाणा खंड में छह लाख रुपये की परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हुई है। ऊना खंड के एक्सईएन जसविंदर सिंह ने बताया कि इलाके में बोर्ड को दो लाख रुपये का नुकसान हुआ। हालांकि विद्युत आपूर्ति कुछ देर बाधित रहने के बाद शनिवार सुबह सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान बोले- फसल गिरने से पैदावार गिरना तय



किसान विनोद कुमार, रविंद्र कुमार, अमित कुमार, तरसेम लाल, प्रेम चंद, जतिंद्र डोगरा ने कहा कि इस समय गेहूं के पौधे में दाना पड़ चुका है। इससे इसका ऊपरी हिस्सा भारी हो चुका है। ऐसे में तेज हवा चलने से फसल गिर जाती है। उन्होंने कहा कि इस समय फसल गिरने से पैदावार गिरना तय है, क्योंकि यह समय दाने की वृद्धि का होता है।
संतोषगढ़ में तीन परिवारों को अंधड़ से 40 हजार का नुकसान
नगर परिषद संतोषगढ़ में देर रात अंधड़ ने खूब कहर ढाया। यहां एक परिवार की छत से जुड़े लोहेनुमा पत्तरों से आस-पड़ोस के तीन घरों को करीब 40 हजार रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। नुकसान की तीनों परिवार प्रशासन से राहत की गुहार लगा रहे हैं। संतोषगढ़ के वार्ड पांच निवासी राममूर्ति के निवास की छत से जुड़े लोहेनुमा छत की शेड खंभों सहित उड़कर साथ लगते दो घरों के लिए भी बड़े नुकसान का कारण बन गई। राममूर्ति को शेड धराशायी होने से करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है, तो साथ लगते सत्य प्रकाश और बचन चंद पटेल दोनों के घरों सहित सामान को आर्थिक नुकसान पहुंचा है। हालांकि तीनों परिवारों ने स्थानीय पटवारी से मौके का जायजा लेकर नुकसान की भरपाई की मांग की है।
---
गेहूं को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए कर्मचारियों को कहा गया है। इसको लेकर एक से दो दिन में रिपोर्ट बनकर तैयार होगी। क्षेत्र में काफी फसल खराब मौसम से प्रभावित हुई है। किसानों को फसल के नुकसान की स्थिति में बीमा सुविधा दी गई है। जिन किसानों ने यह सुविधा ली है, उनके नुकसान की भरपाई नियमानुसार की जाएगी।

कुलभूषण धीमान, उपनिदेशक, जिला कृषि विभाग
कोट्स
जिले में आंधी और बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। जिन क्षेत्र में लोगों के घरों को नुकसान हुआ है, उसका मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा। वहीं, खराब मौसम से प्रभावित व्यवस्था को सुचारू करने के लिए भी विभाग के कर्मचारी युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं।
जतिन लाल, जिला उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed