फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Farmers' faces blossomed like flowers after seeing bumper crop of cabbage.

Una News: गोभी की बंपर फसल देख फूल की तरह खिले किसानों के चेहरे

Mon, 07 Oct 2024 02:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 07 Oct 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers' faces blossomed like flowers after seeing bumper crop of cabbage.
ऊना। जिला में फूल गोभी की फसल लहलहाने लगी है। किसान हर साल सर्दी के मौसम के शुरुआती दिनों में इस फसल की बिजाई करते हैं, जो कि नवंबर माह में तैयार होकर मंडियों में पहुंच जाती है।
विज्ञापन

अधिकतर बार फूल गोभी की फसल को अच्छे दाम ही मिलते हैं। किसान अच्छी आय के लिए इस फसल को काफी मेहनत से तैयार करते हैं। जानकारी के अनुसार जिला के ऊना, संतोषगढ़ और हरोली क्षेत्र में सबसे अधिक गोभी की फसल तैयार होती है। अधिक सर्दी और गर्मी में यह फसल तैयार करना बेहद चुनौतीपूर्ण रहता है, इसलिए किसान सितंबर से नवंबर माह तक रहने वाले सुहावने मौसम में इसकी बिजाई से लेकर कटाई करते हैं। छोटे किसान जहां इस फसल को स्थानीय मंडियों में बेच देते हैं, तो वहीं बड़े किसान इसे गाड़ियों में भरकर पंजाब की बड़ी मंडियों में बिक्री करने जाते हैं। इस समय फसल 70 प्रतिशत तक तैयार हो चुकी है। कुछ दिनों में फूल गोभी पूरी तरह खिलने पर इसे मंडियों में पहुंचाया जाएगा। वर्तमान में मंडियों में 60 से 70 रुपये प्रति किलो तक गोभी की खरीद हो रही है। विवाह और त्योहारों का सीजन होने के चलते गोभी की मांग काफी बढ़ने लगी है। ऐसे में आने वाले दिनों में भी अच्छी आय की उम्मीद है।
विज्ञापन

ऊना जिला में प्रगतिशील किसान अच्छी गुणवत्ता का फूल गोभी तैयार करने में माहिर है। इस फसल को बीमारियों और सुंडी से बचाना बेहद चुनौतीपूर्ण रहता है, लेकिन किसान इसमें निपुण हैं। करीब 50 हेक्टेयर में यह फसल उगाई जाती है। खासकर सिंचित इलाकों में इसे अच्छी मात्रा में उगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. कुलभूषण धीमान, उपनिदेशक, जिला कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed