फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Farmers engaged in weeding potatoes after the season opens

Una News: मौसम खुलने के बाद आलू की गुड़ाई में जुटे किसान

Tue, 08 Oct 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers engaged in weeding potatoes after the season opens
सिंचाई के साथ खाद का भी किया जा रहा छिड़काव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में इस समय अधिकतर किसान आलू की दो माह वाली फसल को तैयार करने में जुटे हुए हैं। यह फसल 40 प्रतिशत तक तैयार हो चुकी है। इस समय अंकुरित पौधे जमीन से बाहर आ चुके हैं। बीते दिनों बारिश होने से मिट्टी की ऊपरी सतह सख्त होने से किसान इस समय आलू की गुड़ाई कर रहे हैं। इससे आलू का पौधा तेजी से विकसित होता है और अच्छे उत्पादन की उम्मीद कई गुना बढ़ जाती है।
किसान जहां आलू की बिजाई के समय 12-32-16 खाद का छिड़काव करते हैं वहीं गुड़ाई के दौरान यूरिया छिड़काव भी किया जा रहा है। छोटे किसान अपने स्तर पर आलू की गुड़ाई कर रहे हैं वहीं अधिक जमीन वाले मजदूरों की मदद से इस प्रक्रिया को पूरा कर रहे हैं। ध्यान रहे कि आलू की फसल नवंबर के शुरुआती दिनों में पूरी तरह तैयार हो जाएगी। नई फसल सबसे पहले ऊना से ही मंडियों में दस्तक देती है। इससे जिले में तैयार आलू की अच्छी कीमत भी मिलती है। हालांकि, कुछ दिन बाद पंजाब और उत्तर प्रदेश से आलू की फसल आने से इसकी कीमत गिरने लगती है।
विज्ञापन

किसान विनोद कुमार, दीवान चंद, जतिंद्र कुमार, प्रेमचंद आदि ने कहा कि आलू की फसल बेशक दो माह में तैयार होती है, लेकिन इसमें काफी मेहनत करनी पड़ती है। कुछ दिन पहले फसल पर सुंडी ने हमला किया था लेकिन समय रहते उस पर काबू पा लिया। कहा कि इस बार आलू का बीज महंगा मिला है। उम्मीद है कि अच्छे दाम भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार आलू की दो माह वाली फसल अच्छी तरह विकसित हुई है। बारिश भी समय-समय पर हुई है। हालांकि शुरुआती दिनों में तीखी धूप ने मुश्किल बढ़ाई थी लेकिन बाद में स्थिति बेहतर हो गई है। सुबह-शाम के समय सर्दी भी पहले के मुकाबले बढ़ी है। उम्मीद है कि इस बार किसानों को यह फसल अच्छा लाभ देकर जाएगी। -डाॅ. कुलभूषण धीमान, उपनिदेशक, जिला कृषि विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed