फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Farmers engaged in ploughing fields and sowing potatoes.

Una News: खेतों की जुताई और आलू के बिजाई कार्य में जुटे किसान

Tue, 01 Sep 2026 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 01 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Farmers engaged in ploughing fields and sowing potatoes.
चकसराय (ऊना)। जिला ऊना में पिछले दो दिनों से मौसम साफ रहने के बाद किसानों ने खेतों में कृषि कार्य तेज कर दिए हैं। विभिन्न क्षेत्रों में किसान ट्रैक्टरों और कृषि यंत्रों के माध्यम से खेतों की जुताई और आलू की बिजाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

उपतहसील जोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत बैरियां में आलू की बिजाई अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। किसानों का कहना है कि अधिकांश खेतों में बिजाई का कार्य पूरा हो चुका है और शेष किसानों की बिजाई भी सोमवार तक समाप्त होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वहीं, कृषि प्रसार अधिकारी चंदन कुमार शर्मा ने किसानों को सलाह दी कि आलू की बिजाई खेत की उचित तैयारी और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर करें। बैरियां के किसान प्रेम चंद ने कहा कि पिछले दिनों बारिश के कारण खेतों में नमी अधिक होने से आलू की बिजाई प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मौसम साफ होते ही किसानों ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। किसान यशवीर सहोता ने कहा कि इस बार मौसम की अनिश्चितता के कारण किसान समय को लेकर काफी सतर्क हैं।
खेत की जुताई होते ही उसी समय आलू की बिजाई की जा रही है। यदि आने वाले दिनों में बारिश होती है तो खेतों का काम प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed