फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Farmers doing excellent work in the agricultural sector will be honored

Una News: कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान होंगे सम्मानित

Wed, 14 Jan 2026 07:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Farmers doing excellent work in the agricultural sector will be honored
राष्ट्रीय किसान संगठन का वार्षिक अधिवेशन कल बंगाणा में
विज्ञापन

किसानों से जुड़े उठाए जाएंगे मुद्दे, सरकार को भेजा जाएगा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। राष्ट्रीय किसान संगठन हिमाचल प्रदेश का वार्षिक अधिवेशन 16 जनवरी शुक्रवार को बंगाणा तहसील के जमासनी देवी मंदिर धुंधला परिसर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इसके बाद सभी प्रतिभागियों के लिए सामूहिक दोपहर भोज का आयोजन किया जाएगा।
अधिवेशन में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा मुख्य अतिथि और संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कुबेर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा, जिसमें बैलों से खेती करने वाले, देसी गाय पालक, सब्जी और दूध उत्पादन करने वाले, बागवानी, बकरी और अन्य पशुपालन करने वाले तथा प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसान शामिल हैं। प्रत्येक वर्ग से लगभग 10 किसान पुरस्कृत होंगे और प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की उपज के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

अधिवेशन में हिमाचल के किसानों से जुड़े मुद्दों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। प्रमुख मांगों में भाखड़ा डैम से कुटलैहड़ के लिए बड़ी सिंचाई परियोजना, उपमंडल बंगाणा में नकल ब्रांच का तुरंत संचालन और प्रदेश में भू-एकत्रीकरण (लैंड कंसोलिडेशन) की प्रक्रिया की पुनः शुरुआत शामिल हैं। राष्ट्रीय महामंत्री देशराज मोदगिल ने सभी किसानों से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed