फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Farmers are troubled by heavy rains, maize and potato crops are hit doubly

Una News: भारी बारिश से किसान परेशान, मक्की और आलू की फसल पर दोहरी मार

Wed, 03 Sep 2025 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Farmers are troubled by heavy rains, maize and potato crops are hit doubly
खेतो में ख़डी मक्का की फसल पूरी तरह बर्बाद। संवाद
धूप न खिलने से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी
विज्ञापन

किसानों ने आलू की बुवाई के लिए बीज की कर रखी थी पहले से खरीद
मौसम खराब रहने से बुवाई नहीं हो पाई शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। लगातार भारी बरसात से किसानों की मक्की की फसल बर्बाद हो रही है। खेतों में खड़ी मक्की सड़ गई, जबकि काटकर रखे दाने नमी के कारण काले पड़ गए। धूप न निकलने से मेहनत पर पानी फिर गया है। आलू की बुवाई भी रुक गई है, बीज खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि पिछले साल सूखा और इस साल बरसात ने खेती चौपट कर दी। अब वे सरकार से फसल का मुआवजा, बीज व खाद पर राहत और मदद की उम्मीद कर रहे हैं। चक्क के रहने वाले किसान राजेश कुमार ने बताया कि हमने मक्की खेतों से निकाल तो ली थी, लेकिन लगातार नमी और धूप न निकलने से सारे दाने काले पड़ गए हैं। किसान अश्वनी कुमार ने बताया कि खेतों में खड़ी मक्की पूरी तरह से बर्बाद हो गई। इतनी मेहनत और खर्च करने के बाद भी हमें कुछ हाथ नहीं आया। आलू की बुवाई भी रुक गई है। टकारला से किसान निर्मल सिंह का कहना है कि हमने आलू के बीज पहले ही मंगवा लिए थे, लेकिन मौसम साफ न होने से खेत तैयार नहीं हो पा रहे। बीज खराब होने का डर भी बना हुआ है। दियाडा से किसान श्याम सुंदर बताते है कि पिछले साल सूखे ने परेशान किया था, इस साल बरसात ने सब चौपट कर दिया। सरकार को चाहिए कि किसानों की फसल का उचित मुआवजा दे और बीज व खाद पर राहत प्रदान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed