फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Farmer Vipan's hard work has resulted in a flourishing mustard crop on barren land.

Una News: किसान विपन की मेहनत से बंजर भूमि पर लहलहाई सरसों की फसल

Thu, 30 Oct 2025 05:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 05:57 PM IST
विज्ञापन
Farmer Vipan's hard work has resulted in a flourishing mustard crop on barren land.
पानी की सुविधा न होने के बावजूद ट्रैक्टर से टैंकर से करते हैं सिंचाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत पंचायत ठठल के गांव नक्की के किसान विपन हाकम ने यह साबित कर दिखाया है कि यदि मन में लग्न और मेहनत का जज्बा हो तो कोई भी कार्य असंभव नहीं होता। उन्होंने वर्षों से पड़ी बंजर भूमि को उपजाऊ खेतों में बदलकर एक मिसाल कायम की है, जो आज अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है।

विपन हाकम ने बताया कि जिस भूमि पर आज सरसों की लहलहाती फसल खड़ी है, वहां कभी खेती करना असंभव माना जाता था। लेकिन, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। पानी की सुविधा न होने के बावजूद वे अपने ट्रैक्टर से टैंकर में पानी लाकर फसलों की सिंचाई करते हैं। उनका कहना है कि फसल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हर तीसरे दिन पानी देना आवश्यक होता है। इस बार उन्होंने अपने खेत में सरसों की फसल बोई है, जो इस समय बेहद अच्छी स्थिति में है। खेतों में हरियाली देखकर ग्रामीण भी हैरान हैं कि जो भूमि कभी सूखी और बंजर थी, आज वहां जीवन से भरपूर फसल लहलहा रही है।
विज्ञापन



विपन हाकम का कहना है कि खेती के प्रति प्रेम और निरंतर मेहनत ही सफलता की असली कुंजी है। यदि इंसान सच्चे मन से परिश्रम करे, तो कोई भी कार्य कठिन नहीं रहता। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि विपन हाकम की मेहनत ने पूरे क्षेत्र में नई प्रेरणा की लहर फैलाई है। अब कई युवा किसान भी उनसे प्रेरित होकर खेती की ओर रुख कर रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद यदि लग्न और परिश्रम हो तो बंजर भूमि भी सोना उगल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed