फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   farmer sent memorandum to president against the farm law

कृषि विधेयक के विरोध में राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

Sat, 06 Feb 2021 11:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
farmer sent memorandum to president against the farm law
ऊना। हिमाचल किसान सभा ने राष्ट्रपति को डीसी ऊना के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। जिला किसान सभा के अध्यक्ष कामरेड केके राणा ने कहा कि देश के किसान दिल्ली के बॉर्डर पर 73 दिन से कृषि कानूून के विरोध में संघर्ष कर रहे हैं। सरकार इसके समाधान के प्रति ठोस कदम उठाने की जगह किसानों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। धरना-प्रदर्शन के स्थानों को जेल बना कर वहां पर बिजली, पानी, नेट और मूलभूत सुविधाओं को बंद कर दिया गया है। जो मानवता के प्रति एक घिनौना कार्य है। बिजली बिल संशोधन, पर्यावरण संरक्षण के नाम पर लाये गए काले कानूनों आम जनता पर थोपा जा रहा है। मजदूरों के विरुद्ध साजिश कर श्रम कानूनों को रद्द कर दिया गया है और उस के स्थान पर चार लेबर कोड को लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानूनों को निरस्त किया जाये और स्वामीनाथन आयोग की अनुशासित एमएसपी लागू की जाए। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कामरेड गुरनाम सिंह जिला सचिव सीटू जिला ऊना, कामरेड केके राणा प्रधान जिला किसान सभा, कामरेड शिव कुमार द्विवेदी कोषाध्यक्ष व प्रेस सचिव सीटू, रणजीत सिंह उपाध्यक्ष किसान सभा, राजा राम सैणी, सतीश चौधरी, ओपी सिधू सचिव किसान सभा, जोगा सिंह, राजिंद्र सिंह, अवतार सिंह, प्यारा सिंह, संदीप शर्मा, एसएफआई से राजिंद्र, रमन, आकाश राणा, मनोज प्रधान ल्यूमनिस वर्कर यूनियन, सुच्चा राम, मुकेश कुमार, कुशल कुमार मलकीयत सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed