फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Farewell dear one with slogans of 'Long live the brave Paramveer'

Una News: वीर परमवीर अमर रहे..के नारों के साथ विदा किया लाडला

Thu, 26 Dec 2024 05:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Farewell dear one with slogans of 'Long live the brave Paramveer'
जवान परमवीर सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
विज्ञापन

सिख धर्म के रीति-रिवाजों से हुई अंतिम यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। तीन-सिख रेजिमेंट के वीर जवान परमवीर सिंह को बुधवार को उनके पैतृक गांव बीटन में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। गांव बीटन के निवासी सुबह से ही बड़ी संख्या में उनके घर के बाहर और सड़क पर बैठ इंतजार कर रहे थे। सुबह 11 बजे जैसे ही उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरा इलाका गम और गर्व से भर उठा। वीर परमवीर अमर रहे.. के नारों से बीटन गांव गुंजायमान हो गया। परमवीर सिंह की अंतिम यात्रा उनके घर से शुरू हुई। सिख धर्म के रीति-रिवाज के अनुसार तीन-सिख रेजिमेंट के करीब 30 जवान उनके पार्थिव शरीर को फूलों से सजे खुले वाहन में लेकर श्मशानघाट तक पहुंचे। वहां उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। परमवीर अपने पीछे पत्नी एक पांच वर्षीय बेटा, बड़ा भाई, भाभी, एक भतीजा और तीन बहनों को छोड़ गए। परमवीर के माता-पिता का पहले ही स्वर्गवास हो चुका है। अंतिम संस्कार में एएसपी ऊना संजीव भाटिया, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, टाहलीवाल थाना प्रभारी रिंकू सूर्यवंशी, इंस्पेक्टर संजय शर्मा, रिटायर्ड कैप्टन शक्ति चंद और सिख रेजिमेंट के मेजर शुभम समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा नेता राम कुमार, जिला परिषद सदस्य कमल सैनी और युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय बीटन गांव की प्रधान परमजीत और बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के लोग भी इस मौके पर मौजूद रहे। परमवीर सिंह के बलिदान पर गांववालों ने गर्व जताया और इस कठिन समय में उनके परिवार को संबल देने का संकल्प लिया। गांव के लोगों ने कहा कि परमवीर का जीवन और बलिदान पूरे देश के लिए प्रेरणा है।


बाक्स

लेह-लद्दाख में हृदय गति रुकने से हुआ निधन

34 वर्षीय वीर जवान परमवीर सिंह का एक सप्ताह पहले लेह-लद्दाख में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी धर्मपत्नी प्रीत और तीनों बहनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

टौणीदेवी अस्पताल में फल वितरण करते भाजपा नेता। भाजपा।

टौणीदेवी अस्पताल में फल वितरण करते भाजपा नेता। भाजपा।

टौणीदेवी अस्पताल में फल वितरण करते भाजपा नेता। भाजपा।

टौणीदेवी अस्पताल में फल वितरण करते भाजपा नेता। भाजपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed