फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Families affected by rain will soon get financial help: Vivek Sharma

बरसात से प्रभावित परिवारों को जल्द मिलेगी आर्थिक मदद : विवेक शर्मा

Sun, 31 Aug 2025 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Families affected by rain will soon get financial help: Vivek Sharma
कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा बरसात प्रबावित क्षेत्र का दौरा करते हुए। स्रोत स्वयं 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई है। कई स्थानों पर मकान ढह गए, पशुशालाएं जमींदोज हो गईं, सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं और पेयजल योजनाओं की पाइपें बह गईं। इस आपदा ने आम जनता के सामने जीवनयापन का गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र तैयार की जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को समय पर राहत मिल सके। ग्रामीणों से बातचीत के दौरान विधायक शर्मा ने भरोसा दिलाया कि किसी भी परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। राज्य सरकार की ओर से प्रभावित परिवारों को जल्द आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि प्रभावित मकानों, ढांचों और कृषि भूमि के नुकसान का आकलन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। विधायक शर्मा ने कहा कि बरसात ने कुटलैहड़ क्षेत्र के लोगों को गहरे संकट में डाल दिया है। कई परिवार बेघर हो गए हैं और कुछ का रोजगार भी प्रभावित हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि पूरी स्थिति की जानकारी वह स्वयं मुख्यमंत्री तक पहुंचा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed