फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Facility to admit patients could not be started in three Ayurvedic hospitals

Una News: तीन आयुर्वेदिक अस्पतालों में शुरू नहीं हो पाई मरीजों को दाखिल करने की सुविधा

Tue, 22 Apr 2025 07:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
Facility to admit patients could not be started in three Ayurvedic hospitals
केवल ओपीडी सुविधा के सहारे चल रहा काम, आईपीडी सुविधा अभी बंद
विज्ञापन

स्टाफ की कमी के चलते शुरू नहीं हो पा रही सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के तीन आयुर्वेदिक अस्पतालों में मरीजों को दाखिल करने की सुविधा नहीं है। इसे लेकर उच्च अधिकारियों को कई बार सूचित किया गया है। इसके बावजूद धरातल पर कुछ नहीं हो पाया है। इन अस्पतालों में ओपीडी की सुविधा तो मरीजों को मिल रही है लेकिन आईपीडी यानी मरीजों को उपचार के लिए दाखिल करने की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में मरीजों को मजबूर होकर जिला मुख्यालय के अस्पताल का ही रुख करना पड़ रहा है। इन अस्पतालों में आईपीडी की सुविधा होने के पीछे स्टाफ की कमी होना सबसे बड़ा कारण है।
आयुष विभाग की तरफ से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आयुर्वेदिक अस्पताल स्थापित किए गए हैं ताकि मरीजों को उनके घर के समीप ही उपचार मिल सके लेकिन इन अस्पतालों में मरीज को दाखिल नहीं किया जाता है। दिन के समय तो अस्पतालों में ओपीडी की सुविधा सुचारू रूप से चलती है लेकिन आईपीडी की सुविधा के लिए अभी भी जिला आयुर्वेदिक अस्पताल का ही रुख करना पड़ रहा है। ऐसे में मरीजों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

इन तीनों अस्पतालों में दस बेड की क्षमता है। इसका क्षेत्र के लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। अगर किसी मरीज को उपचार के दौरान दाखिल करना पड़े तो 20 से 30 किलोमीटर का सफर तय कर जिला अस्पताल ऊना ही आना पड़ता है। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए जिला आयुष विभाग ने उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर कई बार भेजा है। इसमें आयुर्वेदिक अस्पताल तलमेहड़ा, आयुर्वेदिक अस्पताल जोह और आयुर्वेदिक अस्पताल ओयल में आईपीडी की सुविधा शुरू करने की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
जिल के तीन आयुर्वेदिक अस्पतालों में आईपीडी की सुविधा शुरू करने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। अब इस पर आगामी कार्रवाई विभाग के स्तर पर ही की जाएगी।
डाॅ. किरण शर्मा, जिला आयुष अधिकारी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed