फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Facilities will be available in Ayush Wellness Centers on the lines of District Ayurvedic Hospital.

Una News: आयुष वेलनेस केंद्रों में जिला आयुर्वेदिक अस्पताल की तर्ज पर मिलेंगी सुविधाएं

Mon, 01 Jul 2024 05:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 01 Jul 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Facilities will be available in Ayush Wellness Centers on the lines of District Ayurvedic Hospital.
पंचकर्म, कपिंग थेरेपी और जोंक थेरेपी सहित अन्य सुविधाएं देने के लिए कवायद शुरू
विज्ञापन

वर्तमान में चल रहे हैं जिले में 17 वेलनेस केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे आयुष वेलनेस केंद्रों में जिला आयुर्वेदिक अस्पताल की तर्ज पर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। विभाग की तरफ से वेलनेस केंद्रों में तैनात चिकित्सकों के साथ जल्द ही बैठक की जाएगी। इस सुविधा के तहत पंचकर्म, कपिंग थेरेपी और जोंक थेरेपी सहित अन्य सुविधाओं को वेलनेस केंद्रों में भी मरीजों के लिए शुरू किया जाएगा। इस दौरान इन पद्दतियों के प्रशिक्षित चिकित्सक जो कि वेलनेस केंद्रोंं में तैनात हैं, मरीजों को यह सुविधाए देंगे। आयुष वेलनेस में मरीजों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए आयुष विभाग की तरफ से जिला स्तर पर विशेष योजना तैयार की जा रही है। वर्तमान में वेलनेस केंद्रों में मरीजों का पंचकर्मा जैसी अन्य सुविधाएं नहीं मिलती हैं। ऐसे में मरीजों को जिला आयुर्वेदिक अस्पताल का रुख करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए मरीजों की संख्या के हिसाब से विशेषज्ञों को समय-समय पर इन वेलनेस केंद्रों में भेजा जाएगा। इसके साथ ही वेलनेस केंद्रों में इन सुविधाओं को शुरू करवाने के लिए जरूरी उपकरण और स्टाफ भी तैनात किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को उनके घर के नजदीक ही बेहतर सुविधाएं मिल सकें। जिले में आयुष विभाग की तरफ से 17 वेलनेस केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही 31 आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्रों को भी वेलनेस केंद्र के रूप में अपग्रेड करने की प्रक्रिया चल रही है।


कोट्स
आयुष वेलनेस केंद्रों में पंचकर्मा, जोंक थेरेपी और कपिंग थेरेपी जैसी सुविधाएं देने की कवायद शुरू की जा रही है। इसे लेकर जल्द अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

डाॅ. किरण शर्मा, जिला आयुष अधिकारी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed