फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Extension of the bus route from Una to Maidi

Una News: ऊना से मैड़ी चलने वाली बस के रूट का विस्तार

Fri, 16 May 2025 05:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
Extension of the bus route from Una to Maidi
परिवहन
विज्ञापन

अब मैड़ी के बाद ज्वार क्षेत्र से होकर गुजरेगी
क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। एचआरटीसी ऊना ने मैड़ी से ऊना चलने वाले बस के रूट का विस्तार किया है। इस रूट को अब वाया ज्वार और अन्य गांवाें से होते हुए चलाया जा रहा है। इस बस सुविधा से लोगों को काफी मिलेगा। इसके साथ जिला मुख्यालय आने वाले लोगों को सीधी बस सुविधा भी मिलेगी। पहले यह बस मैड़ी से पंजोआ नंदपुर होते हुए ऊना पहुंचती है। अब यह बस मैड़ी से ज्वार, गंगोटी, राजपुर जस्वां और नैहरियां होते हुए ऊना तक जाएगी। इस रूट पर बस रोजाना सुबह 11:30 बजे मैड़ी से चलकर दोपहर 1:40 पर ऊना बस स्टैंड पर पहुंचती है। इसके बाद वापसी में बस 3:30 पर ऊना से मैड़ी के लिए जाती है।
स्थानीय लोगों के अलावा मैड़ी आने जाने वाले श्रद्धालु भी इस बस सुविधा का लाभ उठाते हैं। निगम के अधिकारियों ने बताया कि बस रूट का अधिक से अधिक लोगों को फायदा देने के लिए इसका विस्तार किया गया है। एचआरटीसी के अन्य लोकल रूटों का भी विस्तार करने के लिए योजना तैयार की जा रही है। इसे लेकर जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा ताकि उस पर आगामी फैसला लिया जा सके।
विज्ञापन

मैड़ी क्षेत्र से ऊना के लिए निगम के स्तर पर कोई सीधी बस सुविधा नहीं है। ऐसे में लोगों को ऊना जाने के लिए पहले अंब का रुख करना पड़ता है। इसके बाद अंब से ऊना तक का सफर तय करना पड़ता है। वर्तमान में इस बस सुविधा का मैड़ी, नैहरियां, डूहकी, थड़ा, पंजोआ, नंदपुर, ठठल, बडूही सहित अन्य क्षेत्रों को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
मैड़ी ऊना बस रूट का विस्तार किया गया है। अब यह बस मैड़ी वाया ज्वार होकर ऊना के लिए आएगी। इससे क्षेत्र के काफी लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
सुरेश धीमान, डीडीएम एचआरटीसी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed