फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Explained the importance of hard work and discipline to students

Una News: छात्रों को मेहनत और अनुशासन का महत्व समझाया

Fri, 14 Feb 2025 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Explained the importance of hard work and discipline to students
केवी स्कूल बंगाणा में सालाना समारोह में मेधावी बच्चे। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानाकलां (ऊना)। केंद्रीय विद्यालय बंगाणा में वीरवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें विधायक विवेक शर्मा मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। विधायक ने छात्रों को मेहनत और अनुशासन का महत्व समझाया और शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक भवन और खेल मैदानों के विकास की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को पुरस्कार भी बांटे और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर उपमंडल अधिकारी सोनू गोयल, जिला पार्षद सदस्य सत्या देवी, पूर्व जिला पार्षद इंदु बाला, रेंज ऑफिसर अंकुश आनंद, तहसीलदार अमित कुमार, बीडीओ सुशील कुमार, देसराज मोदगिल, जोगेंद्र देव आर्य, केसी शर्मा, जगदीश शर्मा, मनोज कुमार शर्मा के अलावा अभिभावक और स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed