फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Explain the benefits of digital banking and online transactions

Una News: डिजिटल बैंकिंग और ऑनलाइन लेन-देन के फायदे बताए

Thu, 16 Jan 2025 07:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
Explain the benefits of digital banking and online transactions
घनारी (ऊना)। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने घनारी से सटी ग्राम पंचायत दियोली में वीरवार को विशेष वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेन-देन की प्रक्रिया और सरकारी योजनाओं के लाभों के प्रति जागरूक करना था। शिविर की अध्यक्षता जिला विकास प्रबंधक सबरीना राजवंशी ने की, जबकि बैंक की गगरेट शाखा के प्रबंधक गुरदयाल सिंह भी मौजूद रहे। ग्राम पंचायत दियोली के प्रधान पूर्ण सिंह, उपप्रधान संदीप कुमार, पूर्व प्रधान किरण भारद्वाज और एचआरटीसी से सेवानिवृत्त विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। शिविर में ग्रामीणों को न केवल डिजिटल बैंकिंग और ऑनलाइन लेन-देन के फायदों के बारे में बताया गया, बल्कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपाय भी समझाए गए। साथ ही जन धन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और अन्य बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, ताकि ग्रामीण इनका लाभ उठा सकें। प्रधान पूर्ण चंद ने बैंक के इस प्रयास को सराहा और इसे ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed