फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Experts will create awareness about road safety rules

Una News: सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में विशेषज्ञ करेंगे जागरूक

Fri, 17 Jan 2025 05:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 05:27 PM IST
विज्ञापन
Experts will create awareness about road safety rules
ऊना में 31 जनवरी तक मनाया जा रहा सड़क सुरक्षा माह : एसडीएम
विज्ञापन

सराहनीय कार्यों और योगदान के लिए छात्र होंगे सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना जिले में 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसका मकसद लोगों को सड़क यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। सड़क सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को आयोजित बैठक में एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान ने यह जानकारी दी। इस बैठक का आयोजन सड़क सुरक्षा माह के दौरान किए जाने वाले कार्यक्रमों और जागरूकता अभियान की रूपरेखा तैयार करने के लिए किया गया था। बैठक में परिवहन विभाग, शिक्षण संस्थानों और अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे। विश्व मोहन देव चौहान ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह मनाने का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक बनाना है ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। सड़क सुरक्षा माह के दौरान स्कूलों और कॉलेजों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें छात्रों को यातायात नियमों और सुरक्षित सड़क उपयोग के बारे में जानकारी दी जाएगी। माह के दौरान पुलिस और परिवहन विभाग के विशेषज्ञों के जरिये सड़क सुरक्षा नियमों, ड्राइविंग तकनीक, सड़क संकेतों के महत्व और दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
सराहनीय कार्यों और योगदान के लिए छात्र होंगे सम्मानित

सड़क सुरक्षा माह के दौरान शिक्षण संस्थानों में क्विज़, पोस्टर मेकिंग, वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इन प्रतियोगिताओं के जरिये बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों की पालना सुनिश्चित बनाने के लिए जागरूकता संदेश दिया जाएगा। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने जिला खेल अधिकारी को 10 किलोमीटर की क्रॉस-कंट्री रेस आयोजित करवाने के निर्देश दिए ताकि लोगों में सड़क सुरक्षा नियमों की जागरूकता बढ़ सके।
विज्ञापन


प्रमुख स्थानों पर लगाएं सांकेतिक बोर्ड
एसडीएम ने एमसी ऊना और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शिक्षण संस्थानों सहित प्रमुख स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने को कहा। इसके अलावा ट्रैफिक सिग्नलस, पार्किंग जोन, यू-टर्न, शार्प टर्न, बस स्टॉप पर मार्किंग और शैक्षणिक संस्थानों पर भी यातायात नियमों की जानकारी देने वाले सांकेतिक बोर्ड लगाने को कहा। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी उत्तम डोड, महिला आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य इंजीनियर बीएस ढिल्लो, ईओ एमसी मैहतपुर वर्षा चौधरी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed