{"_id":"66da302192ff72e03a07c784","slug":"expenses-on-construction-of-building-are-eight-crores-trade-in-iti-is-only-three-crores-una-news-c-93-1-ssml1048-132358-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: भवन निर्माण पर खर्चे आठ करोड़, आईटीआई में ट्रेड महज तीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: भवन निर्माण पर खर्चे आठ करोड़, आईटीआई में ट्रेड महज तीन
Fri, 06 Sep 2024 03:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 06 Sep 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
एक अर्से से तीन ट्रेडों से ही चल रहा काम, वृद्धि का इंतजार
ट्रेड का विकल्प न होने से क्षेत्र का युवा वर्ग निराश, जाना पड़ रहा दूर
एसडी शर्मा
मैहतपुर (ऊना)। क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा में निपुण बनाने के लिए मैहतपुर में करीब आठ करोड रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक सुविधाओं से लैस बहुमंजिला इमारत तो सरकार ने खड़ी कर दी है, लेकिन अभी तक इस औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में महज तीन ट्रेड ही सरकार दे पाई है।
अभी तक चल रही तीन ट्रेडों में मोटर मेकेनिक, टूल एंड डाई तथा कंप्यूटर प्रशिक्षण में ही युवा एडमिशन ले पा रहे हैं। क्षेत्र के युवाओं के लिए नई उपयोगी ट्रेडों का विकल्प न होने से मजबूरन इन्हीं तीन ट्रेडों में से किसी एक को चुनना पड़ता है। क्षेत्र के युवाओं को अन्य उपयोगी ट्रेडों में दाखिला लेने के लिए ऊना अथवा अन्य स्थानों का रुख करना पड़ता है। जहां युवाओं को न केवल अधिक धनराशि खर्च करनी पड़ती है, बल्कि उनका समय भी अधिक लगता है। मैहतपुर के इस औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नई उपयोगी ट्रेडों की घोषणा कब तलक होगी, कुछ कहा नहीं जा सकता।
आईटीआई करने के इच्छुक युवाओं का मानना है कि जब सरकार ने करोड़ों रुपये भवन पर खर्च किए, तो यहां पर जल्द नई उपयोगी ट्रेडों की घोषणा राज्य सरकार ने क्यों नहीं की। अगर घोषणा की होती तो इस क्षेत्र के युवा वर्ग को अपनी मनपसंद ट्रेड चुनने का विकल्प मिल सकता था। स्थानीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में चल रही कुल तीन ट्रेडों में अभी तक करीब 125 युवक युवतियों ने दाखिला लिया है। आईटीआई करने के इच्छुक युवाओं तुषार, दीपक, सुरेश उज्जवल, गगन, महेश, दीदार, लखबीर सिंह समेत कई अन्य युवाओं ने कहा कि स्थानीय आईटीआई में ट्रेडों की संख्या केवल तीन ही हैं। लिहाजा उन्हें दूसरी आईटीआई में जाना पड़ा।
विज्ञापन
वहीं, मैहतपुर सरकारी आईटीआई के प्रिंसिपल विशाल चौधरी ने कहा कि अभी तक तो तीन ही ट्रेड हैं। नए सत्र में और नई ट्रेडों को शुरू करने के लिए राज्य सरकार के पास प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस साल अब तक 120 के करीब तीनों ट्रेडों में एडमिशन हुआ है।