फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Excise department seized material worth Rs 2.91 crore

Una News: आबकारी विभाग ने 2.91 करोड़ रुपये की सामग्री की जब्त

Sun, 19 May 2024 05:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 19 May 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Excise department seized material worth Rs 2.91 crore
ऊना क्षेत्र राज्यकर एवम आबकारी विभाग के अ​धिकारी बस में लेजा रहे सामान की जांच करते हुए।स्रोत व
विभाग ने आचार संहिता के दौरान 307 छापे मारे, चार टास्क फोर्स टीमें हैं सक्रिय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ऊना की ओर से आदर्श आचार संहिता के बीच सक्रिय भूमिका अदा की गई है। अभी तक आदर्श आचार संहिता के दौरान विभाग की ओर से आबकारी अधिनियम के तहत 307 छापे मारे गए हैं। जिला ऊना के भीतर विभिन्न स्थानों पर नाकों और आबकारी अधिनियम सहित जीएसटी अधिनियम के तहत अवहेलना पर विभाग की ओर से 2.91 करोड़ रुपये की कीमत की सामग्री जब्त की है। यहां शराब, बीयर, स्पिरिट आदि की 2,86,09,422 रुपये कीमत शामिल है, तो ई-वे बिल की जुर्माना राशि 7,60,902 रुपये वसूल की गई है।

राज्य कर एवं आबकारी विभाग ऊना के उपायुक्त विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि विभाग की ओर से जिला ऊना के भीतर विभिन्न स्थानों पर नाकों और आबकारी अधिनियम सहित जीएसटी अधिनियम के तहत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। इन अधिनियमों के तहत निगरानी के लिए विभाग की ओर से चार टास्क फोर्स टीमों का गठन किया गया है। इसके अलावा विभाग के सात नाकों पर भी चेकिंग की जा रही है। आचार संहिता के बीच 157885.65 बल्क लीटर देसी व अंग्रेजी शराब, बीयर व स्पिरिट जब्त की गई, जिसका कुल मूल्य 2,86,09,422 रुपये है। जीएसटी अधिनियम के तहत अप्रैल माह में 15815 ई-वे बिल चेक किए गए। इसमें 7,60,902 रुपये का कर और जुर्माना प्राप्त किया गया है। कर चोरी व शराब की अवैध बिक्री और तस्करी के संबंध में देने के लिए जानकारी के लिए विभाग के फोन नंबर 01975-226088 और ई-मेल डीसीएसटीई-ऊना@एचपी.जीओवी.इन पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed