फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Except for the Municipal Council, Mehtpur Basdehra, women dominate everywhere else.

Una News: नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा को छोड़कर बाकी जगह महिलाओं का दबदबा

Sun, 05 Apr 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 05 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Except for the Municipal Council, Mehtpur Basdehra, women dominate everywhere else.
ऊना। जिले के छह नगर निकायों में इस बार प्रधान पद की कमान महिलाओं के हाथों में होगी। नगर निकाय चुनावों के लिए जारी रोस्टर में नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा को छोड़कर अन्य सभी पांच नगर परिषद और नगर पंचायत निकाय में प्रधान पद पर महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगी जिससे ऊना जिला के सियासी समीकरण आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों में उथल-पुथल पैदा करेंगे। एकमात्र ऊना जिला में नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा में ही प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुआ है और इसके अलावा नगर पंचायत दौलतपुर चौक में अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए प्रधान पद आरक्षित होने के साथ ही गगरेट, अंब, संतोषगढ़ और टाहलीवाल में भी सामान्य वर्ग की महिला के लिए इस बार नगर निकाय के चुनावों में तवज्जो दी गई है।
विज्ञापन


गगरेट नगर पंचायत का अध्यक्ष पद इस बार महिला के लिए आरक्षित हुआ है जबकि पिछले चुनावों में अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग के लिए था। कुल सात वार्ड वाली गगरेट नप में वर्ष 2015 में अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित था।
विज्ञापन

पंचायती राज चुनावों में पचास फीसदी महिला आरक्षण के चलते इस बार फिर से गगरेट में अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुआ है। इस बार गगरेट में किस महिला नेत्री के सिर अध्यक्ष पद का ताज सजेगा यह देखना खासा दिलचस्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंब नगर पंचायत की कमान दूसरी बार महिला के हाथ
अंब नगर पंचायत की कमान लगातार दूसरी बार महिला अध्यक्ष के हाथ रहेगी। आगामी चुनावों को लेकर जारी हुई नई व्यवस्था के अनुसार इस बार अध्यक्ष पद को अनारक्षित महिला वर्ग के लिए घोषित किया गया है। यह नगर पंचायत का दूसरा चुनाव होगा और लगातार दूसरी बार यहां की बागडोर महिला के पास रहना तय है। इससे पहले वर्ष 2021 में हुए पहले चुनाव में यह पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित था, जिसमें इंदू बाला पहली अध्यक्ष चुनी गई थीं। इस बार महिलाओं के लिए चार वार्ड आरक्षित किए गए हैं। वार्ड नंबर एक और सात को महिला वर्ग के लिए रखा गया है, जबकि वार्ड नंबर चार को अनुसूचित जाति महिला के लिए तय किया गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर पांच को अनुसूचित जाति सामान्य और वार्ड छह को अनुसूचित जाति वर्ग के लिए निर्धारित किया गया है। वहीं वार्ड नंबर दो, तीन, आठ और नौ को अनारक्षित रखा गया है। करीब 7234 की आबादी वाली इस नगर पंचायत में चुनावी पदों की स्थिति स्पष्ट होते ही अब राजनीतिक बिसात बिछनी शुरू हो गई है। वहीं नगर पंचायत टाहलीवाल में चेयरमैन पद इस बार 2026 के चुनाव में फिर महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इससे पहले 2016 में महिला आरक्षित सीट से राजवीर कौर, 2018 में सामान्य महिला से सुनीता देवी, 2021 में राजकुमार (राजू) और 2023 में प्रकाश चंद्र ढांगू चेयरमैन रह चुके हैं।
इस बार नगर निकाय चुनावों के लिए रोस्टर जारी होने के बाद नगर पंचायत दौलतपुर चौक की कमान महिला अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के हाथों में रहेगी। रोस्टर के अनुसार अध्यक्ष पद महिला एससी के लिए आरक्षित किया गया है, जिससे क्षेत्र में नई राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि करीब दो हजार की आबादी वाली नगर पंचायत दौलतपुर चौक में कुल 7 वार्ड शामिल हैं। रोस्टर जारी होते ही संभावित प्रत्याशियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं और विभिन्न वार्डों में चुनावी माहौल बनने लगा है।
नगर परिषद चुनावों में संतोषगढ़ में अध्यक्ष पद को एक बार फिर से महिला प्रत्याशी के लिए रिजर्व किया गया है। हालांकि नगर परिषद बनने से लेकर वर्तमान समय तक भी महिला प्रत्याशी ही अध्यक्ष पद पर विराजमान है। वर्ष 2021 के चुनाव में नगर के नौ वार्डों में से सात वार्डों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के जीतने के उपरांत अध्यक्ष पद पर वार्ड नंबर 5 से विजय रही महिला प्रत्याशी निर्मला को नगर परिषद का अध्यक्ष बनाया गया था।




मैहतपुर बसदेहड़ा अध्यक्ष पद एससी के लिए आरक्षित
नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा में इस बार अध्यक्ष पद एससी के लिए आरक्षित किया गया है। पिछली बार अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित था। नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा में महिलाओं को सरदारी मिलना तय माना जा रहा है। जारी हुए रोस्टर में नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा के कुल 9 वार्डों में से पांच वार्डों में महिलाएं चुनावी जंग लड़ेंगी। जारी रोस्टर के मुताबिक नगर परिषद के वार्ड नंबर 1 को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है जबकि वार्ड नंबर 2 पर अनुचित जाति की महिला चुनाव लड़ेंगी। वार्ड 3, 6, 7 तथा 9 महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। शेष बचे दो वार्ड चार तथा पांच को सामान्य वर्ग के लिए खुला रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed