फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Excellence is achieved through continuous effort and innovation.

Una News: उत्कृष्टता निरंतर प्रयास और नवाचार से ही होती है स्थापित

Fri, 02 Jan 2026 07:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Excellence is achieved through continuous effort and innovation.
डीएवी पब्लिक स्कूल अंबोटा में कार्यशाला में शिक्षकों का किया मार्गदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। एचपी जोन एफ के तत्वावधान में डीएवी पब्लिक स्कूल अंबोटा में दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यक्रम शिक्षकों के व्यावसायिक विकास, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। केंद्रीय थीम ‘उत्कृष्टता की विरासत का निर्माण’ थी जो यह दर्शाती है कि उत्कृष्टता निरंतर प्रयास, प्रतिबद्धता और नवाचार से ही स्थापित होती है। कार्यक्रम में चंबा के प्राचार्य एके गुलेरिया, चौंतड़ा की टीचर इंचार्ज सुमन कुंद्रा और भरमौर के टीचर इंचार्ज राकेश ठाकुर ने शिक्षकों को मार्गदर्शन दिया। प्रधानाचार्य व एआरओ नमित शर्मा ने सभी शिक्षकों से इस थीम को अपने शिक्षण व्यवहार में अपनाने का आह्वान किया, ताकि विद्यार्थी शैक्षणिक रूप से दक्ष और मूल्यनिष्ठ नागरिक बन सकें। कार्यशाला में एचपी जोन एफ के लगभग 120 ईईडीपी, टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों ने उत्साह और सक्रिय भागीदारी दिखाई। पहले दिवस के सत्रों में विश्लेषण, मूल्यांकन, तार्किक समाधान, नवाचार, टीमवर्क और प्रभावी संप्रेषण पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को 21वीं सदी की शैक्षणिक आवश्यकताओं और फ्यूचर-रेडी कौशलों के लिए सशक्त बनाना था, ताकि वे विद्यार्थियों का समग्र और प्रभावी मार्गदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed