फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Excelent students felicitated in Una college on annual meet

ऊना कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में नवाजे मेधावी

Sun, 20 Mar 2022 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Excelent students felicitated in Una college on annual meet
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना में रविवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कॉलेज प्रबंधन ने शिक्षा, खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान रंगारंग प्रस्तुति की धूम रही।
विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से प्रांतीय लोक संस्कृति की मनोहारी छटा बिखेरी।
समारोह बतौर मुख्य अतिथि छठे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने मेधावी विद्यार्थियों को कॉलेज की ओर से प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सत्ती ने विद्यार्थियों से नशे के खिलाफ मुहिम में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत से स्वर्णिम कॅरिअर के आगे बढ़ें और सशक्त राष्ट्र व समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. त्रिलोक चंद ने कालेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा रानी, जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान, पार्षद विनोद पुरी, बीजेपी के महामंत्री राजकुमार पठानिया सहित सेवानिवृत्त प्रोफेसर, कॉलेज के समस्त प्रोफेसर व स्टाफ, विद्यार्थियों के अभिभावक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

0
इन विद्यार्थियों को नवाजा
- युवा उत्सव की सांस्कृतिक स्पर्धाओं के विजेता रोहित, जकोव, दीपक कुमार, राजन वर्मा, अंजलि धीमान, अंजली शर्मा, अंजू, साक्षी, दृष्टि, नंदिनी, अर्जना, सिमरन कौर, अमोल शर्मा व साहिल को को सम्मानित किया। एनसीसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कैडेट अंजली गोंद, बाल राज सैणी, सनिधया शर्मा, गीतिका धीमान, धीरज कुमार धीमान, स्मृति लोहिया, कंचन व काजल को पुरस्कार मिला। एनएसएस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जसविंद्र सिंह, कोमल कुमारी व आयुष कुमार विश्व पर्यावण दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में दीक्षा, ईशु व मेगा को सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में विजेता रिषभ, अनमोल, मेगा, आर्यन बहल व मुस्कान को भी पुरकार दिया गया। बीएससी तृतीय वर्ष में फिजिकल साइंस में आस्था, अदिति चौधरी, स्वीटी, दीक्षा भारद्वाज को सम्मानित किया गया। बीएससी तृतीय वर्ष लाइफ साइंस में नीतिका, प्रियंका व अंजली कांग, कंप्यूटर साइंस में शुभम, कविता व प्रदीप धीमान, बीकॉम फाइनल में तमन्ना पुरी, स्तुति परिहार व प्रिया शर्मा, बीए फाइनल में अंकिता कुमारी, वैशाली, ईशिता, वैशाली आंगीरास व हरमनप्रीत कौर को पुरस्कार देकर नवाजा गया। एमबीए में राम कुमार, सोहन लाल, रणजीत सिंह, एमसीए में सुरेश कुमार, अशोक कुमार, हंसराज व मघरदीन के अलावा अंकुश चौधरी, अंकिता ठाकुर व नीताक्षी राणा को सम्मानित किया गया। बीबीए में संगीता चौधरी, प्रांकुश चौधरी व मेगा, बीबॉक में हिमांशु, मुक्ति व शुभम को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed