फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ex student of dav school of una amit basith deposit two lakh rupees in favoure of poor students help

गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए दी 2.03 लाख रुपये मदद

Sun, 24 Apr 2022 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
ex student of dav school of una amit basith deposit two lakh rupees in favoure of poor students help
ex student of dav school of una amit basith deposit two lakh rupees in favoure of poor students help
ऊना। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना के पूर्व छात्र अमित वशिष्ठ ने आर्थिक रूप से अक्षम बच्चों की पढ़ाई के लिए दो लाख रुपये की राशि देकर मदद की है। अमित वशिष्ठ स्कूल में सत्र 1999-2000 के मेधावी छात्र रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2000 में उन्होंने विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। अमित वशिष्ठ ने विद्यालय स्तर पर ही अपनी पहचान नहीं बनाई, बल्कि प्रतिभा के दम पर वर्तमान में वह ‘जैक्सन जीवन बीमा कंपनी मिशिगन’ अमेरिका में सहायक उपप्रधान पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने स्कूल की चौथी, सातवीं, आठवीं, दसवीं और ग्यारहवीं के गरीब होनहार छात्रों की पूरी फीस देकर मानवता का परिचय दिया है। अमित गणित शिक्षक पवन कुमार धीमान को अपना आदर्श मानते हैं। प्राचार्य अतुल महाजन ने बताया कि अमित वशिष्ठ बीते पांच वर्षों से स्कूल के गरीब बच्चों की पूरे साल की फीस जमा करवाकर उनकी सहायता कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed