फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ex-servicemen of Una raised demand for expansion of canteen

Una News: ऊना के पूर्व सैनिकों ने कैंटीन के विस्तारीकरण की उठाई मांग

Wed, 18 Dec 2024 05:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 05:02 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen of Una raised demand for expansion of canteen
11 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल अजय ने किया सैनिक कल्याण कार्यालय का दौरा
विज्ञापन

ईसीएचएस, कैंटीन और जिला सैनिक कल्याण ऑफिस का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। 11 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल अजय चांदपुरिया, अति विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल ने ईसीएचएस रामपुर आकाश कैंटीन और जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का दौरा किया। उपायुक्त जतिन लाल ने लेफ्टिनेंट जनरल अजय चांदपुरिया का ऊना पधारने पर स्वागत किया। अपने दौरे के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल ने जिला ऊना के विभिन्न क्षेत्रों से आए सेना के सेवानिवृत्त अधिकारियों और सैनिकों के साथ वार्तालाप की तथा उनकी समस्याओं को सुना। उपनिदेशक सैनिक कल्याण लै. कर्नल एसके कालिया और कैंटीन मैनेजर कमांडर विजय कुमार ने मोबाइल कैंटीन का प्रावधान, कियोस्क मशीन स्पर्श की समस्याओं के समाधान के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में स्थापित करने, कैंटीन के विस्तारीकरण के लिए बजट का प्रावधान करने और जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में टाइलिंग का कार्य करवाने की मांग रखी। लेफ्टिनेंट जनरल अजय चांदपुरिया ने सभी समस्याओं को ध्यान से सुना और तुरंत कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर ब्रिगेडियर सुनील कुमार सोल, सेना मेडल, स्टेशन कमांडर जालंधर और ब्रिगेडियर एचपी सिंह कमांडर 350 इंफेंटरी ब्रिगेड जालंधर सहित कर्नल हरमिंदर सिंह, एडम कमांडेंट 21 सब एरिया, सेवानिवृत्त कर्नल डीपी वशिष्ट, कर्नल योगेश समनोल, लै. कर्नल नानक चंद, लै. कर्नल रघुबीर सिंह, कर्नल सचदेव और पूर्व सैनिक लीग के प्रधान ऑनरेरी कैप्टन शक्ति चंद व उप प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed