फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Everyone was mesmerized by the Sanskrit Nati

Una News: संस्कृत नाटी से सभी को आकर्षित किया

Mon, 18 Aug 2025 06:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
Everyone was mesmerized by the Sanskrit Nati
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानाकलां (ऊना)। सनातन धर्म आदर्श संस्कृत महाविद्यालय डोहगी में संस्कृत सप्ताह समारोह सोमवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। संस्कृत भारती हिमाचल प्रदेश एवं महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में संस्कृत भाषण शिविर आयोजित किए गए, जिनमें विस्तारिका ललिता ठाकुर तथा वरिष्ठ छात्रों ने नवप्रविष्ट छात्रों को संस्कृत भाषण का अभ्यास कराया। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ आचार्य डॉ. केदार दत्त पुरोहित ने की, जबकि डॉ. रविदत्त शर्मा एवं डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। प्राचार्य डॉ. लाल सिंह पठानिया ने सभी शिक्षकों एवं आचार्यों का सम्मान किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई। छात्रों ने अनुभव साझा किए। गीत व नृत्य प्रस्तुत किए तथा शलाका परीक्षा व संस्कृत नाटी से सभी को आकर्षित किया। अंत में डॉ. पुरोहित ने विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा को लोकभाषा बनाने और निरंतर संस्कृत में संवाद करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, आचार्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed