फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Every third person is suffering from heart disease: Ram Singh

हर तीसरा व्यक्ति दिल की बीमारी से जूझ रहा : राम सिंह

Thu, 28 Nov 2024 05:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
Every third person is suffering from heart disease: Ram Singh
चौकीमन्यार कॉलेज में फिट रहने के लिए करवाई मॉक ड्रिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोल (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान के तहत फिट इंडिया सप्ताह का आगाज मॉक ड्रिल से किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में प्राचार्य डॉक्टर बलविंदर सिंह राणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एनएसएस के प्रोग्राम अधिकारी डॉक्टर राम सिंह ने फिट इंडिया अभियान के बारे में विचार साझा किया। उन्होंने बताया कि फिट इंडिया अभियान की शुरुआत भारत सरकार की ओर से 2019 में की गई। इसका मुख्य उद्देश्य स्वस्थ समाज का निर्माण है। वर्तमान समय में तकनीकी विकास के कारण व्यक्ति की शारीरिक गतिविधियां कम हो गई हैं। इससे नित्य जीवन शैली में आलस आ गया है। स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत में रहने वाला हर तीसरा व्यक्ति दिल की बीमारी से जूझ रहा है और उनकी औसत आयु 40 वर्ष से कम है। वर्तमान जीवन शैली और अस्वस्थ खानपान है अर्थात यदि स्वस्थ समाज निर्माण करना है तो समाज को फिट रहने की आदत डालनी होगी। इस प्रयोजन से इस अभियान की शुरुआत की गई। इसी अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों शारीरिक गतिविधियों में भाग लिया। इसमें परेड, शारीरिक व्यायाम, योगासन परंपरागत एवं आधुनिक खेलें करवाई गईं। इस मौके पर कॉलेज के प्राध्यापक प्रोफेसर कविता कौशल, डॉ रामकुमार नेगी, प्रोफेसर नवीन शर्मा और गैर प्राध्यापक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed