फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Every section of the society is proud of the army by eliminating terrorists.

Una News: आतंकियों को खत्म करने से समाज का हर वर्ग को सेना पर गर्व

Wed, 07 May 2025 08:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
Every section of the society is proud of the army by eliminating terrorists.
पूर्व सैनिकाें से लेकर व्यापारी और महिलाओं ने सेना की वीरता की सराहना की
विज्ञापन

बोले-व्यापार की चिंता छोड़कर देश की सेना और प्रशासन के साथ करें सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान में घुसकर उनके नौ ठिकानों को ध्वस्त करने और सैकड़ों आतंकियों को खत्म करने से आज समाज का हर वर्ग हर्ष और गर्व महसूस कर रहा है। पूर्व सैनिकाें से लेकर युवा, किसान, व्यापारी, महिला, पूर्व कर्मचारी समेत हर वर्ग ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकजुटता और भारतीय सेना की वीरता की सराहना की है।
कारोबारी व्यापार की चिंता छोड़कर देश की सेना और प्रशासन के साथ सहयोग को तैयार हैं। आतंकवाद के खिलाफ ऐसे अभियान अनिवार्य है। आर्मी को खुली छूट देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उग्रवादियों को ठिकाने लगाने का काम शुरू कर दिया। इस ऑपरेशन ने दिखा दिया कि हमारी सेना सिर्फ सीमा की रक्षा नहीं करती, बल्कि देश के सम्मान की भी रक्षा करती है। ऑपरेशन सिंदूर के बारे में सभी वर्गों की प्रतिक्रिया जानी तो यूं अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन

बाक्स
हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल प्रदेशाध्यक्ष सुमेश कुमार शर्मा का कहना है कि इस घड़ी में सभी व्यापारी वर्ग व्यापार की चिंता को छोड़ कर देश की सेना और प्रशासन के साथ सहयोग को तैयार हैं। भारतीय सेना ने जो जवाब पाक को दिया है, उससे पहलगाम में पर्यटकों की हत्या का आतंकवादी संगठनों को करारा जवाब मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
कैप्टन सुशील जरियाल शौर्य चक्र विजेता ने कहा कि सेना का यह अभियान पूर्णतया उचित है तथा इसका हर भारतवासी दिल खोलकर स्वागत करना चाहिए। ऐसा अभियान कायर आतंकियों के हौसले पस्त करेगा। जरियाल ने कहा कि आतंकवाद मानवजाति के लिए कलंक है जो विश्वभर में मानवजाति की शांति को खतरा है। इनके विरुद्ध ऐसे अभियान अनिवार्य हैं तथा आतंकियों के लिए इससे बड़ा कोई सबक नहीं हो सकता।

बाक्स
आर्मी से सेवानिवृत्त हवलदार जोगिंद्र सिंह का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा था, करके दिखाया। आज आर्मी को खुली छूट देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उग्रवादियों को ठिकाने लगाने का काम शुरू कर दिया है।


बंगाणा की अनिता शर्मा का कहना है कि पहलगाम में जिस तरह से उग्रवादियों ने हमारी बहनों के सुहाग उजाड़े थे, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आर्मी चीफ ने सिंदूर ऑपरेशन से उग्रवादियों को करारा जवाब दिया है।


बाक्स
कपड़ा व्यापारी सुरेश कुमार का कहना है कि आज दिल को बहुत सुकून मिला है। आतंकवादियों ने पहलगाम में निहत्थे लोगों को चुन-चुन कर मारा था। आज मोदी सरकार व आर्मी ने इसका करारा जवाब दिया है। बहुत खुशी हुई।

बाक्स
सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर हरमेश राणा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने फिर साबित कर दिया कि भारतीय सेना किसी भी हालत में देश की सुरक्षा से समझौता नहीं करती। यह सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की दृढ़ इच्छा शक्ति और आत्मनिर्भर सामरिक रणनीति का परिचायक है। मैंने खुद सेना में सेवा करते हुए कई तनावपूर्ण हालात देखे हैं, लेकिन आज की पीढ़ी के सैनिक कहीं अधिक आधुनिक, प्रशिक्षित और तत्पर हैं।

सरोज रानी (फ़ौजी की पत्नी) का कहना है कि जब देश की सीमा पर कोई ऑपरेशन होता है तो हर फौजी परिवार की धड़कनें तेज हो जाती हैं। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने हम जैसे लाखों परिवारों को गर्व से भर दिया है। एक फौजी की पत्नी होने के नाते मैं जानती हूं कि हर मिशन के पीछे सिर्फ सैनिक का ही नहीं, उसके पूरे परिवार का भी योगदान और बलिदान होता है। जब हमारे पति सरहद पर तैनात होते हैं, तो हम घर पर उनकी सलामती के लिए दुआओं की ड्यूटी निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed