फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Even NAP parking on the highway side is not able to stop illegal parking.

Una News: ग्राउंड रिपोर्ट भाग-दो

Sat, 09 Mar 2024 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 09 Mar 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Even NAP parking on the highway side is not able to stop illegal parking.
हाइवे किनारे नप की पार्किंग भी नहीं रोक पा रही अवैध पार्किंग
विज्ञापन

एमसी पार्क और आयुर्वेदिक अस्पताल के समीप बनी पार्किंग का भी नहीं मिल पा रहा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। एनएच किनारे नगर परिषद की तरफ से वाहन पार्क करने के लिए दो मुख्य पार्किंग का निर्माण किया गया है। इसके बावजूद चंडीगढ़- धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे ही जमकर अवैध पार्किंग हो रही है। इस पर लगाम कसने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। आलम यह है कि नगर परिषद पार्किंग में वाहनों की संख्या कम तो पार्किंग के बाहर और एनएच किनारे अधिक वाहन अवैध रूप से पार्क किए हुए नजर आ रहे हैं।
प्रशासन और नगर परिषद शहर में अवैध पार्किंग से निपटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है। इससे आमजन को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में नगर परिषद की ओर से दो पार्किंग का निर्माण वाहन चालकों की सुविधा के लिए किया गया है। बावजूद इसके शहर में चंडीगढ़ धर्मशाला और बंगाणा हमीरपुर एनएच पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण जमकर हो रहा है। एनएच किनारे कुछ जगह वाहन व कुछ जगह अवैध रेहड़ी फड़ी ने घेर ली है। ऐसे में शहर में पैदल चलने वाले लोग हों या वाहन चालक दोनों काे परेशानी झेलनी पड़ रही है।अवैध पार्किंग को रोकने के लिए पुलिस की तरफ से स्प्रिंग पोस्ट भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद भी अवैध पार्किंग करने से लोग नहीं कतरा रहे हैं। शहर में रोटरी चौक, शहीद भगत सिंह चौक, रेड लाइट चौक के आसपास बीते कुछ समय के भीतर कई हादसे देखने को मिले हैं। इन हादसों का मुख्य कारण अवैध पार्किंग है। इस पर लगाम कसने के लिए प्रशासन गंभीर नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के साथ मिलकर नगर परिषद अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर कार्रवाई करती है। इस मामले पर संबंधित अधिकारियों से बैठक कर ठोस कार्रवाई के लिए योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पुष्पा देवी, अध्यक्ष, नगर परिषद, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed