फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Evaluation of Class 10 board exam papers will be done in two phases.

Una News: दो फेज में होगा 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के पेपरों का मूल्यांकन

Thu, 02 Apr 2026 06:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 02 Apr 2026 06:43 AM IST
विज्ञापन
Evaluation of Class 10 board exam papers will be done in two phases.
ऊना। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित दसवीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा के पेपरों का मूल्यांकन वीरवार से शुरू होने जा रहा है। शिक्षा बोर्ड ने पहली बार पेपरों के मूल्यांकन के लिए जिम्मेदारी शिक्षा विभाग के उपनिदेशकों को सौंपी है। इससे पहले शिक्षा बोर्ड अपने स्तर पर ही इस प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाता आया है। पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को मद्देनजर रखते हुए और तय समय पर परीक्षा का परिणाम निकलने की स्थिति में यह निर्णय लिया गया है। जिसके चलते पेपर मूल्यांकन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जिला ऊना में तीन सेंटर चिह्नित किए गए हैं। जिसमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाणा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंब को शामिल किया गया है। प्रथम चरण में अंग्रेजी, हिंदी, गणित और साइंस के पेपर चेक होंगे और दूसरे चरण में शेष पेपरों का मूल्यांकन किया जाएगा। जो कि 16 अप्रैल से शुरू होगा। इस संदर्भ में जिन शिक्षकों की पेपर के मूल्यांकन के लिए ड्यूटी लगाई गई है। संबंधित स्कूलों के प्रिंसिपल और मुख्याध्यापकों को उन्हें रिलीव करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं ताकि इस प्रक्रिया को समय रहते पूरा किया जा सके। यह प्रक्रिया बोर्ड की ओर से गठित की गई टीम की निगरानी में होगी। पेपर चेकिंग की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में की जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ऊना के उपनिदेशक सोम लाल धीमान का कहना है कि इस बार शिक्षा विभाग के शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड के पेपरों का मूल्यांकन करने के लिए लगाई गई है। जिला भर के विभिन्न स्कूलों से संबंधित विषयों के शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। दो चरणों में पेपरों का मूल्यांकन होगा जिसके लिए तीन सेंटर जिला में चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed